कैमूर में धान के खेत में फिसला पैर, पानी में डूबने से महिला की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Updated:
विज्ञापन
कागजी प्रकिया करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

कागजी प्रकिया करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के मोहनियां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर से शौच के लिए निकली एक महिला पानी से भरे धान के खेत में फिसल कर गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई. इस हादसे ने चार छोटे बच्चों को अनाथ कर दिया है.

विज्ञापन

Mohania Woman Drowns in Field Kaimur : कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के पनसेरेवा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में एक महिला की पानी से भरे खेत में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजन महिला को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

Kaimur News : शौच के लिए निकली थी महिला, खेत में हुआ हादसा

मृतका की पहचान पनसेरेवा गांव निवासी राम दयाल राम की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार शुक्रवार को वह घर से शौच के लिए निकली थीं. रास्ते में धान की रोपनी के लिए पानी से भरे और जुताई किए गए खेत की मेड़ पर उनका पैर फिसल गया, जिससे वह मुंह के बल खेत में गिर गईं और पानी में डूब गईं.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा सुनीता देवी को तत्काल मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया.

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सुनीता देवी अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं. मां की मौत के बाद अस्पताल परिसर में बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था. वे बार-बार यही कहकर बिलख रहे थे कि अब उनकी देखभाल कौन करेगा. इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं.

थाने में आवेदन, पुलिस कर रही जांच

मृतका के पति राम दयाल राम ने मोहनियां थाने में आवेदन दिया है. मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से महिला की मौत की सूचना मिली थी. पुलिस को अस्पताल भेजा गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन