कैमूर में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, डॉक्टर बोले- जहरीले पदार्थ के सेवन से गई जान

कैमूर जिले के बेलांव में 23 वर्षीय युवती सव्या सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टर ने जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई है, लेकिन मौत के कारण अभी भी सस्पेंस में हैं.
Bhabua Belanv Girl Suspicious Death : कैमूर जिले के बेलांव में शुक्रवार को 23 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान बेलांव निवासी सव्या सिंह के रूप में हुई है. युवती की मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. परिजन भी इस संबंध में कुछ भी बताने से बचते रहे और अस्पताल से शव लेकर घर लौट गए.
Kaimur News : तबीयत बिगड़ने पर निजी क्लिनिक ले गए परिजन
परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर अचानक सव्या सिंह की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए रामपुर स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया. वहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.
सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर श्यामाकांत प्रसाद ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी मौत हुई है.
मौत के कारणों पर बना हुआ है सस्पेंस
युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और जहरीले पदार्थ का सेवन कैसे हुआ, इसे लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. परिजन इस संबंध में कोई जानकारी देने से बचते रहे. मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










