कैमूर: कोलकत्ता-दिल्ली NH-19 पर कुदरा में रॉन्ग साइड वाहन परिचालन से बढ़ा हादसों का खतरा, प्रशासन बेखबर

Author Satendra singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
ए न ए च 19 पर विपरीत दिशा से जाते वाहन | Prabhat Khabar Network

ए न ए च 19 पर विपरीत दिशा से जाते वाहन | Prabhat Khabar Network

कैमूर के कुदरा NH-19 पर रॉन्ग साइड से वाहनों का परिचालन लगातार जारी है, जिससे सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने से ग्रामीण चिंतित हैं. ग्रामीणों ने इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Kudra NH-19 Wrong Side Vehicle Operation Kaimur : कैमूर के कुदरा प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाले कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रॉन्ग साइड से वाहनों का परिचालन लगातार जारी है. सड़क पर कई हादसे होने के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किये जाने से आरओबी से सकरी गांव तक का मार्ग लोगों के लिए खतरनाक बन गया है.

Kaimur News : क्रॉसिंग बंद होने के बाद बढ़ी परेशानी. जानकारी के अनुसार, एनएच-19 पर आरओबी के नीचे और व्यापार मंडल कार्यालय के पास स्थित क्रॉसिंग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं. इसके बाद एनएचएआइ ने दोनों क्रॉसिंग को बंद कर दिया था. वर्तमान में भभुआ और परसथुआ की ओर से आने वाले वाहनों को पूर्व दिशा में जाने के लिए करीब एक किलोमीटर पश्चिम जाकर बिहार बीज निगम के पास बने क्रॉसिंग से सड़क पार करनी पड़ती है.

जल्दबाजी में नियम तोड़ रहे वाहन चालक. स्थानीय लोगों के अनुसार, कई वाहन चालक दूरी बचाने और समय कम करने के चक्कर में बिहार बीज निगम क्रॉसिंग तक जाने के बजाय सकरी गांव के पास स्थित क्रॉसिंग से रॉन्ग साइड होकर सड़क पार कर रहे हैं. इसके कारण व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ही लेन में दोनों दिशाओं से वाहनों का आवागमन हो रहा है.

दुर्घटनाओं का बना रहता है खतरा. रॉन्ग साइड परिचालन के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुदरा-भभुआ मोड़ के आसपास वाहन चालक खुलेआम विपरीत दिशा में वाहन चला रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इसे रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग. ग्रामीणों ने मांग की है कि एनएच-19 पर रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों का सफर सुरक्षित हो सके.


विज्ञापन
Satendra Singh

लेखक के बारे में

By Satendra Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन