अपर प्राथमिक टीचर्स की नियुक्ति पर हाइकोर्ट की अंतरिम रोक से ममता बनर्जी नाराज

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jul 2021 12:56 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले दिनों बंगाल में उच्च प्राथमिक स्कूलों में 14,500 शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की थी.

विज्ञापन

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में अपर प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में ममता बनर्जी की सरकार को झटका लगा है. कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने नियुक्ति प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है.

अदालत ने स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) को नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को होगी और तब तक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक रहेगी. हाइकोर्ट के इस फैसले से ममता बनर्जी नाराज हैं.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले दिनों राज्य के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 14,500 शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि नौकरी के लिए किसी की पैरवी नहीं चलेगी. मेधा के आधार पर नियुक्तियां होंगी. इन शिक्षकों की नियुक्ति के लिए स्कूल सेवा आयोग ने उन अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की है, जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है.

Also Read: ममता बनर्जी सरकार पर भड़के बंगाल के पारा शिक्षक, तृणमूल सुप्रीमो के करीबी मंत्री का किया ऐसा अपमान…, देखें Exclusive Photos

गौरतलब है कि पूर्वी बर्दवान जिला के अभिजीत घोष व मुर्शिदाबाद जिला के रहने वाले मोहम्मद शरीकुल इसलाम समेत अन्य लोगों की ओर से अधिवक्ता फिरदौस शमीम ने यह मामला किया है. उनका आरोप है कि इंटरव्यू के लिए जिन्हें बुलाया जा रहा है, उन लोगों की सूची में उन्हें मिले अंकों का उल्लेख नहीं है. ज्यादा नंबर पाने वाले बहुत से परीक्षार्थियों का सूची में नाम ही नहीं है.

राज्य सरकार जब भी छात्र समुदाय के बेहतर भविष्य के लिए कोई अच्छा काम करने जाती है, तो कुछ लोग अदालत पहुंच जाते हैं. यह नियुक्ति प्रक्रिया पिछले तीन-चार वर्षों से अटकी हुई है.

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

अदालत में मामला दायर होने पर भड़कीं मुख्यमंत्री

अदालत के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार जब भी छात्र समुदाय के बेहतर भविष्य के लिए कोई अच्छा काम करने जाती है, तो कुछ लोग अदालत पहुंच जाते हैं. यह नियुक्ति प्रक्रिया पिछले तीन-चार वर्षों से अटकी हुई है.

Also Read: Sarkari Naukri: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में 24,500 शिक्षकों को सरकारी नौकरी, 7,500 को मार्च तक मिलेगा नियुक्ति पत्र, ममता की बड़ी घोषणा

हाइकोर्ट के निर्देश पर ही राज्य सरकार ने नये सिरे से सूची बनाकर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाना शुरू किया है और अब उसके खिलाफ भी मामला कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो राज्य के छात्रों का बेहतर भविष्य देखना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि चूंकि यह मामला अदालत में है, इसलिए अदालत की टिप्पणी के संबंध में वह कुछ नहीं कहेंगी.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola