Manipur Violence: मणिपुर जाना चाहती हैं ममता बनर्जी, दौरे के लिए मोदी सरकार से मांगी अनुमति

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 May 2023 8:12 PM

विज्ञापन

पिछले करीब एक महीने से जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे थे लेकिन लगभग एक पखवाड़े की शांति के बाद रविवार को उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर संघर्ष हुआ. जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का दौरा करना चाहती हैं. मणिपुर के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने की इच्छा जताते हुए उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने की अनुमति मांगी है.

ममता बनर्जी की नजर मणिपुर पर

एक अधिकारी ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर जाने की अनुमति के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. वह वहां हिंसा के पीड़ितों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना चाहती हैं. अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख मणिपुर की स्थिति पर करीबी नजर रख रही हैं.

मणिपुर हिंसा के लिए ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर आरोप लगाया था कि वह पश्चिम बंगाल में मणिपुर जैसा संघर्ष पैदा करने की कोशिश कर रही है.

Also Read: Karnataka Results: ममता बनर्जी ने MP और छत्तीसगढ़ में भी हार की कर दी भविष्यवाणी, कहा- BJP के अंत की शुरुआत

रविवार को मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

पिछले करीब एक महीने से जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे थे लेकिन लगभग एक पखवाड़े की शांति के बाद रविवार को उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर संघर्ष हुआ. जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी. गौरतलब है कि तीन मई को हिंसा शुरू होने के बाद से अब तक संघर्ष में 80 लोगों की जान चली गई. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि हिंसा में पुलिस ने अबतक 40 उग्रवादियों का एनकाउंटर किया है.

इस तरह शुरू हुई मणिपुर में हिंसा

मालूम हो मणिपुर में मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में तीन मई को पहाड़ी जिलों में आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद जातीय हिंसा भड़क गई थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola