Waqf Bill: वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिमों का जोरदार प्रदर्शन, बिल वापस लेने की मांग पर अड़े
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Apr 2025 7:29 PM
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लोकसभा और राज्यसभा में पास कर दिया गया है. इधर, देश के कई हिस्सों में मुस्लिमों में इसे वापस लेने की मांग की है. मुसलमान समाज के लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. शुक्रवार को कोलकाता से लेकर मुंबई हैदराबाद समेत कई और शहरों में प्रदर्शन किया गया.
Waqf Bill: लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरकर बिल के खिलाफ हल्ला बोल कर रहे हैं. मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद कई और हिस्सों में मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन जारी है. इस बिल को कांग्रेस और AIMIM सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी है. कोलकाता के पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विरोध कर रहे लोगों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को तत्काल वापस लेने की मांग की है.
सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
सैकड़ों मुसलमान इस विधेयक के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए कोलकाता की सड़कों पर उतरे. कई अल्पसंख्यक संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा “यह विधेयक देश को बांटने के लिए बीजेपी की चाल है. उन्होंने अपने बहुमत के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विधेयक पारित करा दिया है. हम इस तानाशाही दृष्टिकोण का विरोध करते हैं. यह न केवल मुस्लिम संपत्तियों को जब्त करने का प्रयास है, बल्कि हमें बदनाम करने का भी प्रयास है.” प्रदर्शनों के कारण क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया तथा बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्र हो गए।
विपक्षी दलों ने विधेयक पर जताई है कड़ी आपत्ति
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी वक्फ विधेयक पेश करने के लिए भाजपा की आलोचना की है और उस पर देश को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. सीएम बनर्जी ने संकल्प लिया कि जब “मौजूदा सरकार को हटाकर नई सरकार बनेगी” तो वह विधेयक को निष्प्रभावी करने के लिए संशोधन लाएंगी. संसद में विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई और उन्होंने इसे मुस्लिम विरोधी और असंवैधानिक करार दिया.
विपक्ष बना रहा है आगे की रणनीति
वक्फ संशोधन विधेयक पर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा “हमने और विपक्ष की तमाम पार्टियों ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है और इस सिलसिले में आगे की क्या रणनीति बनानी है, यह तय करना है कि यह बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है. हमारे पास अब कोर्ट का रास्ता बचा है. हम सबसे चर्चा करके आगे का कदम उठाएंगे. हमारे लिए यह इतिहास का एक बुरा दिन रहेगा.”
वक्फ संशोधन विधेयक बनेगा नई उम्मीद- दानिश आज़ाद अंसारी
कई मुस्लिम नेता इस बिल के समर्थन में भी खड़े हैं. उनका कहना है कि इस बिल से मुस्लिम समाज के विकास का दायरा बढ़ेगा. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा “वक्फ संशोधन विधेयक जल्द ही कानून बनकर आम मुसलमानों के जीवन में एक नई उम्मीद और रोशनी बनकर आगे बढ़ेगा. हमें पूरा विश्वास है कि यह बिल सकारात्मक तरीके से हमारे गरीब मुसलमानों के जीवन में एक बदलाव लाएगा”. उन्होंने कहा कि इससे वक्फ बोर्ड की संपत्ति और आय में इजाफा होगा.
लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक पास
गुरुवार को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में जबकि 95 ने विरोध में मतदान किया, जिसके बाद इसे पारित कर दिया गया. इससे पहले लोकसभा ने तीन अप्रैल को विधेयक को मंजूरी दे दी थी. लोकसभा में 288 सदस्यों ने विधेयक का समर्थन किया था, जबकि 232 ने विरोध किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए