चित्रगुप्त पूजा आज : किताब, कलम, दावात और बही खातों की होगी पूजा, जानें पूजा का शुभ मंत्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2019 8:25 AM

विज्ञापन

पटना : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन किताब, कलम, दावात और बही खातों की पूजा का विशेष महत्व है. आज से ही नये बही खातों की शुरूआत भी होती है. पुराणों के अनुसार चित्रगुप्त पूजा करने से विष्णुलोक की प्राप्ति होती है. […]

विज्ञापन
पटना : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन किताब, कलम, दावात और बही खातों की पूजा का विशेष महत्व है. आज से ही नये बही खातों की शुरूआत भी होती है. पुराणों के अनुसार चित्रगुप्त पूजा करने से विष्णुलोक की प्राप्ति होती है. इस बार चित्रगुप्त पूजा का विशेष मुहूर्त मंगलवार की दोपहर 1.11 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक है.
चित्रगुप्त को कायस्थों व कलम का आराध्य देवता माना जाता है. वे नर्क में सभी लोगों के पुण्य और पाप का ब्यौरा रखते हैं. इस दिन लेखनी, कलम, दावात और बहीखातों की पूजा पुरुषों द्वारा की जाती है, जबकि महिलाएं गोधन कूटतीं है. चित्रगुप्त पूजा, बल, विद्या, साहस और शौर्य के लिए मुख्य मानी जाती है.
चित्रगुप्त पूजा के दिन कायस्थ एक चौकी पर गंगाजल का छिड़काव कर उस पर साफ कपड़ा बिछा कर चित्रगुप्त जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करते हैं. फिर भगवान श्री गणेश का पूजन करने के बाद चित्रगुप्त जी को पंचामृत से स्नान कराते हैं. स्नान कराने के बाद उन्हें हल्दी, चंदन, रोली अक्षत, पुष्प, फल, मिठाई आदि अर्पित करते हैं.
इसके बाद उनके सामने कलम, दावात, बही खाते, किताब आदि रखे जाते हैं. फिर एक सफेद कागज पर स्वास्तिक का चिह्न बना कर उसके नीचे श्री गणेश जी सहाय नमः, श्री चित्रगुप्त जी सहाय नमः, श्री सर्वदेवता सहाय नमः सहित अन्य देवाताओं का नाम लिखा जाता है. इस कागज पर श्रद्धालु पूरे साल के आय-व्यय का ब्योरा भी लिखते हैं.
पूजन का शुभ मंत्र :
मसीभाजन संयुक्तश्चरसि त्वम् ! महीतले | लेखनी कटिनीहस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते|
चित्रगुप्त! मस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायकं| कायस्थजातिमासाद्य चित्रगुप्त! नामोअस्तुते.
इन जगहों पर आज मनेगी चित्रगुप्त पूजा
मंगलवार को पटना के विभिन्न इलाकों में सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान सामूहिक पूजन के साथ ही सह भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी होंगे. पूजन के बाद 30 अक्तूबर को सामूहिक रूप से चित्रगुप्त प्रतिमाओं का विसर्जन होगा.
अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद द्वारा कंकड़बाग के अशोक नगर स्थित त्रिलोकी सामुदायिक भवन में किया जायेगा. इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे से होगा. इस अवसर पर सामूहिक भोज एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया.
गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में चित्रगुप्त पूजन समारोह होगा. इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे होगी, जो कि शाम छह बजे तक चलेगी.
चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा गर्दनीबाग स्थित न्यू यारपूर झुनझुन महल में श्री चित्रगुप्त महाराज पूजनोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी.
नवचेतना चित्रगुप्त परिषद द्वारा श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव 2019 का आयोजन कंकड़बाग कम्युनिटी हॉल में किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11.30 बजे से होगा, जो कि रात तक चलेगा. इस दौरान सहभोज, महाआरती, प्रसाद वितरण, स्मारिका विमोचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा.
शिव शक्ति जनसेवा समिति द्वारा पोस्टल पार्क रोड नंबर तीन स्थित काली मंदिर के निकट चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन सुबह 11.30 बजे से किया जायेगा. इस मौके पर दोपहर 2.30 बजे से पाठ्यसामग्री का वितरण भी किया जायेगा.
सेवक संजयनाथ काली न्यास चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन 70 फुट बाइपास के बुद्धिजीवी स्थित दस महाविद्या मंदिर में किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी. प्रसाद वितरण एक बजे होगा. कार्यक्रम में चित्रांश रत्न सम्मान भी दिया जायेगा.
चित्रगुप्त पूजा समिति कदमकुआं द्वारा चित्रगुप्त पूजन एवं भाई-भोज का आयोजन रघुनाथ श्री अपार्टमेंट जहाजी कोठी, देवी स्थान लेन कदमकुआं में होगा. इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगा, जो शाम सात बजे तक चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola