ePaper

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो की भारतीय बाजारों में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

Updated at : 19 Dec 2018 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो की भारतीय बाजारों में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का गैजेट माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो भारतीय बाजारों में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है. माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो में 10 इंच का डिस्प्ले (1800×1200 पिक्सल) उपलब्ध है. इसमें 7वें जनरेशन का इंटेल पेंटियम गोल्ड प्रोसेसर 4415वाई के साथ 4जीबी/ 8जीबी रैम और 64जीबी/ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी. माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो में 5 मेगापिक्सल […]

विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का गैजेट माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो भारतीय बाजारों में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है. माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो में 10 इंच का डिस्प्ले (1800×1200 पिक्सल) उपलब्ध है.
इसमें 7वें जनरेशन का इंटेल पेंटियम गोल्ड प्रोसेसर 4415वाई के साथ 4जीबी/ 8जीबी रैम और 64जीबी/ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी. माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो में 5 मेगापिक्सल का एचडी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटो-फोकस कैमरा दिया गया है.
डिवाइस में चार्जिंग और डॉकिंग के लिए सर्फेस कनेक्ट पोर्ट दिया गया है, इसके अलावा इसमें डेटा, वीडियो और चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी 3.1, हेडफोन जैक, मेमोरी स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है. माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो का वजन 522 ग्राम है और यह 8.3 मिलीमीटर पतला डिवाइस है, यानी उपभोक्ता फ्रैंडली है. जानकारों के अनुसार, यह 9 घंटे का बैटरी बैकअप भी प्रदान करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola