जेडटीई ने लॉन्च किया सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीमत साढ़े पांच हजार!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हालिया आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में जेडटीई ने अपने दो प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. इन दोनों स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने एक एंड्रॉयड ओरियाे यानी गो एडिशन स्मार्टफोन भी पेश किया है. ’91मोबाइल्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेडटीई की ओर से टेंपो गो स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत करीब […]
विज्ञापन
हालिया आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में जेडटीई ने अपने दो प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. इन दोनों स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने एक एंड्रॉयड ओरियाे यानी गो एडिशन स्मार्टफोन भी पेश किया है.
’91मोबाइल्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेडटीई की ओर से टेंपो गो स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत करीब साढ़े पांच हजार रुपये होगी.
जेडटीई टेंपो गो स्मार्टफोन 845 गुणा 480 पिक्सल रिजोलुशन वाली पांच इंच की डिस्प्ले पर प्रस्तुत किया गया है. ये फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट पर रन करता है. जेडटीई टेंपो गो में एक जीबी की रैम मैमोरी और आठ जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है.
हालांकि, इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश के साथ पांच मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए दो मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










