Viral Video: कौन बड़ा सूरमा! सांप और नेवले की खूनी जंग, 33 सेकंड का वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
Published by : Pritish sahay Updated At : 01 Oct 2025 4:06 PM
Viral Video: कौन बड़ा सूरमा! सांप और नेवले की खूनी जंग, 33 सेकंड का वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
Viral Video: सांप और नेवला… दो जानी दुश्मनों के बीच एक बार फिर खूनी जंग देखने को मिली. 33 सेकंड का वीडियो देखकर किसी का भी कलेजा कांप सकता है. दोनों एक दूसरे पर खतरनाक हमला करते दिख रहे हैं. दोनों एक बार फिर साबित करने में लगे हैं कि दोनों में से कौन है ज्यादा बड़ा शूरमा.
Viral Video: सांप और नेवले की लड़ाई के किस्से सभी ने सुने ही होंगे, लेकिन जब दोनों जानवरों की लाइव फाइट देखने को मिलती है तो कलेजा कांप जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीाडियो में सांप और नेवले की खूनी जंग काफी भयावह है. देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं. वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों जानवर एक दूसरे पर पूरी ताकत से हमला कर रहे हैं. सांप बार-बार नेवले को अपनी कुंडली में लपेटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फुर्तीला नेवला हर बार बच कर निकल जा रहा है साथ ही हमला भी कर रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @cute_girl789 के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो में दो जानी दुश्मन की खूनी जंग हो रही है.
कौन बड़ा शूरमा?
कहा जाता है कि सांप और नेवला की दुश्मनी सदियों पुरानी है. दोनों जब भी एक दूसरे के सामने आते हैं, तो आगे एक ही जानवर जा पाता है. जंग होती ही होती है, और दोनों में से एक को मरना ही होता है. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसका भी कुछ ऐसा ही फलसफा है. वीडियो में दिख रहा है कि चारो ओर से घिरे जहारदीवारी में सांप और नेवले के बीच जंग छिड़ी हुई है. दोनों पूरी ताकत से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. अचानक नेवला सांप ���े फन पर घात लगाकर हमला कर देता है. नेवले के हमले से सांप छटपटा कर रह गया. वो नेवले को काटने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन नेवला अपनी फुर्ती से बार-बार बाजी पलट दे रहा है. सांप के हमले से बचने के लिए वो जमीन पर कई बार चकरंती घूमता नजर आता है.
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही सांप ने हमला किया नेवले ने उसके मुंह को अपने पैने दांतो से जकड़ लिया. सांप दर्द से छटपटाने लगा. वो कई बार नेवले के जबड़े से छूटने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन नेवले ने अपनी पकड़ जरा भी ढीली नहीं की. 33 सेकंड के वीडियो में दोनों की जबरदस्त लड़ाई दिखाई दे रही है. सांप ने कई बार उसे अपने शरीर से लपेटने की कोशिश की, मगर उसकी यह कोशिश एक बार भी कामयाब नहीं हो पाई. नेवला काफी आक्रामक तरीके से सांप पर हमला करता रहा. अंत में नेवले ने सांप को तड़पा तड़पा कर मार दिया. इस लड़ाई का नतीजा हर बार की तरह रहा, नेवले ने सांप को अंत में मार डाला.
कई यूजर्स ने किया कमेंट
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. अब तक इसे 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘इन दोनों की लड़ाई मैंने कई बार देखी है लेकिन हमेशा विजय नेवला होता है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘ये हमने पहले केवल सुना आज हमने इस वीडियो में देख भी लिया और यही हकीकत है कि नेवला सांप की लड़ाई में नेवला ही जीतता है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘नेवले की मोटी और घनी फर भी सांप के दांत को अंदर तक चुभने से रोकती है. यह सुरक्षा कवच उसे हल्के और सतही काटने से बचाता है.’ इसके अलावा भी कई और यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










