Viral Video: सांप ने किया नन्ही गिलहरी पर हमला तो मां ने सिखाया खतरनाक सबक, वायरल हो रहा वीडियो

Published by : Pritish sahay Updated At : 28 Sep 2025 7:22 PM

विज्ञापन

Viral Video: सांप ने किया नन्ही गिलहरी पर हमला तो मां ने सिखाया खतरनाक सबक, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: बच्चे पर मुसीबत आई तो एक नन्ही गिलहरी ने खतरनाक सांप को ही मार दिया. सुनने में भले ही थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन वाकई में एक गिलहरी ने सांप मार दिया. सोशल मीडिया में यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: बच्चे पर मुसीबत आ जाए तो एक मां क्या कर सकती है. सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो आते रहते हैं जिसमें एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरती है. ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है. यह वीडियो चौंकाने वाला है. इसमें एक गिलहरी ने अपने आकार से काफी बड़े सांप को मार डाला. वीडियो सोशल मीडिया पर सबको हैरान कर रहा है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सांप अपनी कुंडली में एक नन्ही गिलहरी को दबोचे हुए हैं. उस गिलहरी की मां सांप के चंगुल से अपने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश कर रही है. कोई रास्ता नहीं निकलने पर गिलहरी सांप से सीधी भिड़ जाती है. सोशल मीडिया पर इस मां की साहस की काफी तारीफ हो रही है. वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

गिलहरी ने सांप को कर दिया खत्म

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप हमलावर गिलहरी को बार बार काटने की कोशिश कर रहा है. हालांकि अपनी फुर्ती से वो सांप से हर बार बच जाती है. सांप बच्चे को अपनी लंबी पूंछ से लपेट लेता है, लेकिन मां गिलहरी का रिएक्शन देखने लायक होता है. वह तुरंत हमला बोल देती है. तेज दांतों से सांप के शरीर पर काटती है, पंजों से उसे खींचती है और पूरे जोश के साथ लड़ती रहती है. लगभग दो मिनट 20 सेकंड के इस संघर्ष में गिलहरी कई बार सांप को काटती है. लड़ाई के दौरान सांप एक बार मां गिलहरी को भी अपनी पकड़ में ले लेता है, लेकिन बड़ी चतुराई से गिलहरी उसकी पकड़ से निकल जाती है और फिर दोगुने जोश से हमला करती है. सांप भी हार मानने को तैयार नहीं था. वह मां को भी लपेटने की कोशिश करता है. लेकिन मां की ममता ने सब कुछ बदल दिया. आखिरकार गिलहरी सांप के गर्दन पर हमला कर उसे ढेर कर देती है.

बहादुर गिलहरी ने बचाई बच्चे की जान

गिलहरी ने जबरदस्त लड़ाई के बाद अपने बच्चे को आखिरकार बचा लिया. हालांकि सांप की कुंडली में टाइट से सपेटे जाने के कारण वो बेजान सा हो गया था. चलने भी नहीं पा रहा था. इसके बाद गिलहरी मां ने जो ममता दिखाई को दिल जीत लेने वाला था. उसने अपने बच्चे को अपने मुंह से पकड़कर पेड़ पर चढ़ गई, जहां उसका घर था. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इसे अब तक 1.77 लाख लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने मां गिलहरी की जमकर तारीफ की है. एक यूजर्स ने लिखा ‘मुझे नहीं लगता कि बाकी गिलहरियां उसकी कहानी पर और इस बात पर विश्वास करेंगी कि उसने सांप को कैसे हराया.’ एक और यूजर ने लिखा ‘ये जिंदगी और मौत का मुकाबला था. सरासर जानलेवा लड़ाई. अपने बच्चे की जिंदगी के लिए लड़ रही किसी मां के खिलाफ कभी शर्त मत लगाइए.’ एक और यूजर ने लिखा ‘जिनसे आप प्यार करते हैं, उनका साथ कभी मत छोड़िए. कभी नहीं.’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola