Viral Video: बारिश में भीग रही थी केयरटेकर, हाथियों ने सूंड से यूं घेरा, जैसे मां को बचाने आए हों उसके बच्चे

Viral Video elephant cover caretaker with trunk to protect her from rain
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि तीन हाथी केयरटेकर को अपनी सूंड की मदद से ढककर बारिश से बचाने की कोशिश कर रहे हैं. आप भी देखिए दिल छू लेने वाले इस वायरल वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कई सारे हाथी रास्ते से जा रहे हैं. उनके साथ उनकी एक महिला केयरटेकर भी हैं जो उन्हें दिशा दिखाते हुए उनके आगे चल रही हैं. तभी अचानक से जोरदार बारिश शुरू हो जाती है. केयरटेकर को बारिश में भीगता देख जल्दी से एक हाथी उनके पास आता है और उन्हें अपनी सूंड की मदद से ढककर बारिश की रिमझिम पानी की बूंदों से बचाने की कोशिश करता है.
तभी पीछे से दो और हाथी आते हैं और वे भी महिला को बारिश से बचाने की कोशिश में लग जाते हैं. एक हाथी महिला को दाहिनी तरफ से ढकता है तो दूसरा बाएं तरफ से. महिला तीनों हाथियों की इस प्यारी सी हरकत को देख खुश हो जाती है. वे तीनों हाथियों की सूंड को हाथों से पकड़कर सहलाने लगती हैं. सोशल मीडिया यूजर्स को हाथियों का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इन हाथियों और महिला के बीच के अनोखे रिश्ते की खूब तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: Viral Video: गले तक पानी, सिर पर बच्चा, बेटी की जान बचाने के लिए डूबते रहे पिता, वीडियो देखकर आ जाएगा रोना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










