Viral Video: गले तक पानी, सिर पर बच्चा, बेटी की जान बचाने के लिए डूबते रहे पिता, वीडियो देखकर आ जाएगा रोना

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक पिता अपने सिर पर गमला उठाए हुए हैं, जिसके अंदर उन्होंने अपने छोटे से बच्चे को लेटाकर रखा है और चलते हुए पानी से भरे रास्ते से पार कर रहे है. पानी का स्तर उसके गले तक आ जाता है, फिर भी वह रुकने का नाम नहीं लेते है.
Viral Video: कहा जाता है कि एक पिता अपनी संतान के लिए कुछ भी कर सकता है. वह खुद को तकलीफ में रख सकता है, लेकिन अपने बच्चों पर जरा सी आंच तक नहीं आने देता है. एक ऐसे ही पिता का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपनी बच्ची की सुरक्षा के लिए खुद की जान को खतरे में डाल देता है.
वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर पानी भर गया है. पानी का स्तर लोगों के कंधों तक आ गया है. घर हो या दुकान, सब पानी में डूब चुका है. इसी बीच एक आदमी पानी के अंदर से चलता हुआ नजर आता है. पानी उसके गले तक आ गया है. उसके सिर पर एक स्टील का गमला है, जिसके अंदर एक छोटा सा बच्चा है. व्यक्ति के पास ही एक दूसरा आदमी भी है जो कि उसकी मदद कर रहा है, संतुलन बनाने में. दोनों सावधानी से चलते हुए वहां से बाहर निकलने लगते हैं.
इतनी बड़ी मुश्किल की घड़ी में भी उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं रहती है. वे बहादुरी से बिना हार माने इस संकट की घड़ी का सामना करते हैं. सोशल मीडिया पर बच्चे और उसके पिता का यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों की सलामती के लिए प्रार्थना की है.
यह भी पढ़े: Viral Video: फोटोशूट का दीवाना निकला डॉग, कैमरे के सामने देता है मॉडलिंग पोज, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए