Viral Video: वॉलीबॉल का चैंपियन निकला यह कुत्ता, देखकर भी आंखों पर नहीं होगा यकीन, वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish sahay Updated At : 03 Sep 2025 4:15 PM
Viral Video: वॉलीबॉल का चैंपियन निकला यह कुत्ता, देखकर भी आंखों पर नहीं होगा यकीन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वॉलीबॉल खेलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ता न सिर्फ मैदान पर दौड़-भाग कर रहा है, बल्कि गेंद को ट्रैक करके खिलाड़ियों के साथ बडे अच्छे ढंग से तालमेल भी बिठा रहा है. एक दृश्य में कुत्ता गेंद को हवा में उछलकर हिट करता है, जैसे कोई प्रोफेशनल खिलाड़ी स्पाइक मार रहा हो. दूसरे पल में वह गेंद को अपने मूवमेंट से दिशा देता नजर आ रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर यूजर्स को हैरत में डाल दिया. इस वीडियो में एक कुत्ता इंसानों के साथ वॉलीबॉल खेलता नजर आ रहा है. यह कुत्ता सिर्फ वॉलीबॉल खेल नहीं रहा, बल्कि इंसानों की तरह बॉल को पास भी कर रहा है. खेल के दौरान इस कुत्ते का उत्साह और कौशल देखकर हर कोई दंग है. यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह डॉगी वॉलीबॉल का उम्दा खिलाड़ी की तरह खेल रहा है. कभी यह अपने सिर से बॉल को पास कर रहा है तो कभी पीठ से लेकिन किसी मंझे हुए खिलाड़ी की तरह यह खेल रहा है. सबसे बड़ी बात की यह खेल के नियमों को भी अच्छी तरह समझ रहा है. इंटरनेट पर वीडियो ने तहलका मचा दिया है.\
किसी चैंपियन की तरह कुत्ता खेल रहा वॉलीबॉल
वीडियो में दिख रहा है कि मिट्टी वाली जगह पर एक नेट टंगा है, और दोनों ओर दो-दो खिलाड़ी है. दोनों ओर के खिलाड़ी खेल में मशगूल हैं. लेकिन खेल का सारा ध्यान उस काले-सफेद कुत्ते पर जाता है. यह कुत्ता न सिर्फ मैदान पर दौड़-भाग कर रहा है, बल्कि गेंद को ट्रैक करके खिलाड़ियों के साथ बडे अच्छे ढंग से तालमेल भी बिठा रहा है. एक दृश्य में कुत्ता गेंद को हवा में उछलकर हिट करता है, जैसे कोई प्रोफेशनल खिलाड़ी स्पाइक मार रहा हो. दूसरे पल में वह गेंद को अपने मूवमेंट से दिशा देता नजर आ रहा है. मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है कुत्ते का जोश भी बढ़ता जाता है. वह और सक्रिय होकर खेलता नजर आता है. अंतिम पॉइंट के बाद कुत्ता खुशी से उछलता-कूदता है और अपनी पूंछ हिलाते हुए अपने साथी खिलाड़ी की ओर दौड़ता है. एक खिलाड़ी उसे गोद में उठाता है, और कुत्ता उत्साह से चाटने लगता है. वीडियो दिल को छू लेने वाला है. यह मनमोहक दृश्य देखकर कोई भी बिना मुस्कुराए नहीं रह सकता. कुत्ते की आंखों में जीत का जश्न साफ झलक रहा है.
इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. यूजर्स कुत्ते की जमकर सराहना कर रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अब तक साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 12 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘कुत्ते को पता चलता है कि उसने पॉइंट जीत लिया है और वह जश्न मनाता है.’ और वाकई जीत के बाद कुत्ता किसी खिलाड़ी की तरह जश्न मनाता दिख रहा है. इंटरनेट पर यूजर्स कुत्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कई यूजर्स ने किया कमेंट
वायरल हो रहे वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. यूजर्स लगातार वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘कुत्ते इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं.’ एक और यूजर्स ने लिखा ‘क्या समझदार कुत्ता है यह.’ इसी तरह कई और यूजर्स ने भी कुत्ते की जमकर तारीफ की है. यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जानवर और इंसान कितने खूबसूरत तरीके से एक-दूसरे के साथ जुड़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










