Viral Video: मगरमच्छ ने दबोचा कुत्ते का बच्चा, चिल्लाता रह गया मासूम
Published by : Dipali kumari Updated At : 16 Sep 2025 2:56 PM
Viral Video: मगरमच्छ ने दबोचा कुत्ते का बच्चा, चिल्लाता रह गया मासूम
Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मगरमच्छ कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बनाता नजर आ रहा है. वीडियो में मासूम कुत्ते की आवाज सुन आप भी सहम जायेंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार इंटरनेट पर कुछ मजेदार वीडियो दिख जाते हैं, तो कई बार बेहद खौफनाक वीडियो भी नजर आ जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मगरमच्छ कुत्ते के बच्चे को अपना शिकार बनाता नजर आ रहा है. वीडियो में मासूम कुत्ते की आवाज सुन आप भी सहम जायेंगे.
मगरमच्छ ने झपटा कुत्ते का बच्चा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तालाब के पास एक मगरमच्छ आराम कर रहा है और पास में ही एक कुत्ते का बच्चा खड़ा है. तभी अचानक मगरमच्छ उस मासूम बच्चे पर झपट पड़ता है. मासूम कुत्ते का बच्चा इस दौरान केवल चिल्लाते रह जाता है. मगरमच्छ कुत्ते के बच्चे को अपने जबड़े में जकड कर तालाब के पानी में चला जाता है. वीडियो काफी भयावह है. इस वायरल वीडियो को अब तक 1.5 लाख लोगों ने देखा है. वहीं करीब 1700 लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर कई लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किये हैं.
इसे भी पढ़ें
Viral Video: दो शेरों ने मिलकर भैंस को बनाया अपना शिकार, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Viral Video : एक शिकार और कई शिकारी, अंत में शेर ने बदल दिया पूरा गेम, देखें वीडियो
Viral Video: मगरमच्छ के बाड़े में घुस गया सांप, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










