Viral Video : एक शिकार और कई शिकारी, अंत में शेर ने बदल दिया पूरा गेम, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Animals fighting

शिकार के लिए जंगल में हुई लड़ाई (Photo: X)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. शिकारी जानवरों की लड़ाई वीडियो में नजर आ रही है. वीडियो में तेंदुआ, जंगली कुत्ते, लकड़बग्घा और शेर एक हिरण का शिकार करते दिख रहे हैं. देखें आप भी ये वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : जंगल में शिकार और शिकारी का खेल हमेशा चलता है और कुछ कैमरे में कैद हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शिकार के पीछे कई शिकारी जानवर दौड़ते दिख रहे हैं, लेकिन अंत में पूरा नजारा ही बदल जाता है. जंगल के राजा शेर की एंट्री के बाद क्या हुआ देखें इस वीडियो में.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो की शुरुआत में एक तेंदुआ हिरण को अपना शिकार बनाता नजर आ रहा है, लेकिन तभी वहां जंगली कुत्तों का झुंड आ धमकता है. तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए हिरण को वहीं छोड़कर पेड़ पर चढ़ जाता है. हिरण मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन जंगली कुत्ते उसे दबोच लेते हैं. तभी वहां लकड़बग्घे पहुंच जाते हैं, जिससे जंगली कुत्तों की हालत खराब हो जाती है. लकड़बग्घे हिरण पर टूट पड़ते हैं और अंत में शिकार को खत्म कर देते हैं. अंत में केवल हड्डियां बची रह जाती हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : शादी में पहुंची महिला, चिकन लेग पीस डाल लिया पर्स में, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

वीडियो के अंत में वहां शेर की एंट्री होती है, जो गुस्से में तमतमाया हुआ नजर आता है. शेर आते ही लकड़बग्घों पर टूट पड़ता है और एक को पकड़ ही लेता है. वह शेर के चंगुल से बचने की कोशिश करता दिखता है. यह पूरी घटना जंगल सफारी पर आए पर्यटकों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola