Viral Video : शादी में चिकन लेग पीस की चोरी, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
Guest Caught Sneaking Chicken Leg Piece

मेहमान चिकन लेग पीस चुराते हुए पकड़ा गया. (Photo: X)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला खाना खाते समय चुपके से चिकन लेग पीस टिश्यू में लपेटकर अपने पर्स में रखती दिख रही है. यह मजेदार लेकिन थोड़ी अजीब स्थिति लोगों को खूब हंसा रही है. आप भी देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: भारतीय शादियों और खाने का रिश्ता हमेशा खास नजर आता है. ऐसे अवसर पर अक्सर अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर खूब हंस रहे हैं. वीडियो में एक महिला शादी में खाना खाते हुए अचानक चिकन लेग पीस को टिश्यू में लपेटती नजर आ रही है. यही नहीं वह इसे पर्स में डाल लेती है. आप भी देखें ये मजेदार वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

शादी का जश्न उस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया जब एक वीडियो वायरल होने लगा. इसमें एक महिला को दिखाया गया है, जो बड़े ही गुपचुप तरीके से चिकन लेग पीस टिश्यू में लपेटकर अपने हैंडबैग में रख लेती है. इस दौरान वह बार-बार इधर-उधर देखकर सुनिश्चित करती है कि कोई उसे देख न ले. यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है और लोगों को खूब हंसा रहा है. यूजर इसपर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: मगरमच्छ के बाड़े में घुस गया सांप, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो

महिला का यह काम कैमरे में कैद हो गया, जिससे यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया. कुछ यूजर्स ने इस हरकत को रिलेटेबल बताया, तो कईयों ने माना कि इससे शादी की खुशियों में हंसी का तड़का लग गया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola