Viral Video: दो शेरों ने मिलकर भैंस को बनाया अपना शिकार, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो शेर एक भैंस का शिकार करते नजर आ रहे हैं. वीडियो बेहद ही खौफनाक है, जिसे देख आप भी सहम जायेंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के फोटो-वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कुछ बेहद मजेदार तो कुछ काफी खौफनाक भी होते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो शेर एक भैंस का शिकार करते नजर आ रहे हैं. शिकार का यह वीडियो देख आप भी सहम जायेंगे.
शिकार का वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक शेर दो भैसों के पीछे भाग रहा है. भैंस भी अपनी जान बचा कर दौड़ रहे हैं. तभी एक भैंस हिम्मत दिखाता है और पलटकर शेर को डराने की कोशिश करता है. शेर कुछ देर के लिए भैंस से डर भी जाता है और अपने कदम पीछे लेता है. लेकिन, जैसे ही भैंस भागने की कोशिश करता है शेर उस पर झपट पड़ता है. इतने में ही पीछे से एक और शेर आता है और दोनों मिलकर भैंस को दबोच लेते हैं. भैंस थोड़ी देर तक छटपटाता है और चिल्लाता भी है, लेकिन फिर वह शांत हो जाता है.
— Wildlife Uncensored (@TheeDarkCircle) September 14, 2025
वीडियो पर 3 लाख से अधिक व्यूज
इस वायरल वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. वहीं 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. कोई शेर की बहादुरी की बातें कर रहा है, तो कई लोगों को भैंस का शेर को जवाब देने वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए