Viral Video : बिजली की रफ्तार से चीते का शिकार, मगरमच्छ पकड़कर ले गया पानी में

चीते पर मगरमच्छ का हमला (Photo: X)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चीता का शिकार मगरमच्छ करता नजर आ रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि यह सिखाता है कि जंगल में चाहे कोई कितना भी ताकतवर हो, उसे हमेशा सतर्क रहना चाहिए. देखें वीडियो.
Viral Video : जंगल में कभी-कभी शिकारी जानवर भी दूसरे शिकारी के शिकार बन जाते हैं. इसी को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक चीता मगरमच्छ के चंगुल में फंसता दिख रहा है. चीता नदी किनारे शांति से पानी पी रहा था, तभी घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने अचानक और तेजी से उस पर हमला कर दिया. यह रोमांचक दृश्य सभी को हैरान कर गया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
तालाब किनारे रोमांचक नजारा!
— Suaib Ansari (@suaibansari3131) September 18, 2025
शेर पानी पी रहा थातभी घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने बिजली-सी तेजी से हमला बोला और शेर को खींचकर पानी में समा लिया pic.twitter.com/fpcu17yf28
चीता नदी किनारे पानी पीते समय सतर्क नजर आया
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि चीता नदी किनारे पानी पीते समय सतर्क था. वह नजर सामने गड़ाए हुए था ताकि कोई मगरमच्छ हमला न कर दे, लेकिन वह खतरे को भांप नहीं पाया. अचानक एक बड़ा मगरमच्छ पानी के अंदर से चुपके से आया. इसके बाद उसने चीते पर हमला कर दिया. मगरमच्छ की गति इतनी तेज थी कि चीते को बचने का मौका नहीं मिला. कुछ ही सेकंड में मगरमच्छ ने उसे पकड़कर पानी के भीतर खींच लिया. इसके बाद मारकर खा गया. इस दौरान चीते ने अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा.
यह भी पढ़ें : Viral Video : सूट-लहंगा बेचने वाले दुकानदार का शानदार डांस, देख लड़कियां भी दंग
तालाब किनारे रोमांचक नजारा!
यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @suaibansari3131 नाम की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करके कैप्शन में लिखा गया– तालाब किनारे रोमांचक नजारा! शेर पानी पी रहा था, तभी घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने बिजली-सी तेजी से हमला किया. शेर को खींचकर पानी में ले गया. हालांकि, वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने गलती से शिकारी बने जानवर को शेर बताया, जबकि वास्तव में यह एक चीता था. यह वीडियो में भी नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










