Viral Video : सूट-लहंगा बेचने वाले दुकानदार का शानदार डांस, देख लड़कियां भी दंग

Updated:
विज्ञापन

Viral Video: अगर आपके अंदर टैलेंट है तो उसे कहीं भी दिखाया जा सकता है. उसके लिए बड़े मंच की जरूरत नहीं होगी. इसी को साबित करता एक वीडियो वायरल हो रहा है. दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर ऐसा डांस किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन जाते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें सूट-लहंगा बेचने वाला शख्स डांस करता नजर आ रहा है. उसके डांस और चेहरे के एक्सप्रेशन्स इतने मजेदार हैं कि लड़कियां भी शरमा जाएं. वीडियो देखने वाले इसे खूब पसंद कर रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा वायरल वीडियो में

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स कपड़े की दुकान से बाहर आता है. आते ही डांस शुरू कर देता है. वह बॉलीवुड गाने की धुन पर ऐसे थिरकता है कि देखने वाले भी झूमने लगते हैं. गाने के बोल हैं– मोरनी बागा में बोले आधी रात में…शख्स के चेहरे के एक्सप्रेशन्स इतने मजेदार हैं कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है. उसकी अदाएं और ठुमकों का जलवा देखकर यूजर कह रहे हैं–भाई, ये तो लड़कियों को भी टक्कर दे रहा है. दुकानदार के इस डांस की खूब चर्चा हो रही है जिसने भी इसे देखा, वह हंसे बिना और तारीफ किए बिना नहीं रह पाया.

यह भी पढ़ें : Viral Wedding : घोड़े पर बैठकर 72 साल का दूल्हा आया 27 साल की दुल्हन से शादी करने

यह मजेदार डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर yusufskmh41 नामक आईडी से शेयर किया गया है. अब तक इसे 1.4 करोड़ यानी 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola