Viral Video: भजन की धुन पर नाचते हुए नन्हें हाथी ने जीता लोगों का दिल,वीडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: भजन की धुन पर नाचते हुए नन्हें हाथी ने जीता लोगों का दिल,वीडियो हुआ वायरल

baby elephant

Viral Video: गुरुवायूर मंदिर ने दिया तिरुचेंदूर मंदिर को प्यारा उपहार नन्हा हाथी. हाथी को नाचने को सोख था, मंदिर में भजन सुनते ही किया प्यारा नृत्य, देखिए वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: आपने कभी किसी नन्हें हाथी को भजन पर नाचते देखा है. अगर नहीं तो यह वायरल वीडियो आप का दिल जीत लेगा. बताया जा रहा है कि गुरुवायूर मंदिर की तरफ से तिरूचेंदुर मंदिर को एक बहुत ही खास भेंट दिया गया है एक नन्हा सा प्यारा हाथी. ये छोटा हाथी कोई आम हाथी नही है बल्कि यह गाने की धुन पर थिरकने का शौख रखने वाला अनोखा हाथी है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर के अंदर से लोग जैसे ही भजन गाना शुरू करते है. नन्हा हाथी खुशी के मारे भजन की ताल से ताल मिला कर नाचने लगता है. वो कभी अपने छोटे-छोटे पैरो को थिड़काता है तो कभी सूंड और कानों को हिलाते हुए अपनी खुशी को जाहिर कर नाचता है. सोशल मीडिया पर नन्हें हाथी के इस वीडियो ने लोगों के दिलों को जीत लिया है. अभी तक हजारों लोगों ने इस छोटे हाथी के वीडियो को देखते हुए अपने दोस्तों के साथ शेयर किया है. वीडियो आप देख सकते है@sucura_sukh के X अकाउंट पर.

यह भी पढ़े: Viral Video: ट्रेन के बाथरूम में छिपकर महाकुंभ जाने निकली लड़कियां, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े:Viral Video: Viral Video: महाकुंभ में साधु बाबा ने थामा बैट, किया चौकों और छक्कों की बरसात 

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola