Viral Video: महाकुंभ में साधु बाबा ने थामा बैट, किया चौकों और छक्कों की बरसात

baba playing cricket
Viral Video: महाकुंभ के दौरान साधु बाबा दिखे अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हक्का-बक्का.
Viral Video: प्रयागराज महाकुंभ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा रहै है. वीडियो में महाकुंभ में आए साधु बाबा को क्रिकेट खेलते दिखा जा सकता है. आमतौर पर साधु बाबा को पूजा पाठ और साधना में लीन देखा जाता है पर सामने आए बाबा के इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो मे नजर आ रहा है कि एक साधु बाबा हांथो में बैट थामें शानदार बल्लेबाजी कर रहे है. जबकि अन्य साधू बाबा फील्डिंग करते नजर आ रहे है उनके साथ ही कई सारे अन्य लोग भी है जो बॉलिंग कर रहे है. इसमे खास बात यह है कि गेम खेलते समय भी साधुओं ने अपनी भगवा रंग की पोशाक पहने हुए थे, जिनके लिए वे जाने जात है. खेलते समय उनमें जोश और उमंग साफ देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो धूम मचा रहा है. इस वीडियो को आप देख सकते है@TheFederal_News के X अकाउंट पर.
#WATCH | A heartwarming video of #sadhus playing #cricket at the #Mahakumbh is going viral! Their playful spirit has captivated the internet, showcasing a unique and playful side of the grand spiritual gathering. pic.twitter.com/FMA12RoQFj
— The Federal (@TheFederal_News) February 7, 2025
यह भी पढ़े: Viral Video: बीयर पीकर नशे में झूमता दिखा गाय, देख लोग रह गये हैरान, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










