Viral Video: बीयर पीकर नशे में झूमती दिखी गाय, देख लोग रह गये हैरान, वीडियो वायरल

Viral Video: बीयर पीकर नशे में झूमती गाय को देख लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन. देखिए ये वायरल वीडियो.
Viral Video: एक बड़ा ही अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक गाय नशे कि हालत में इधर-उधर रास्ते पर गिरती हुई नजर आ रही है. दरशल घर के बाहर खड़ी गाय घर का दरवाजा खुला देख घर के अंदर आ जाती है और घर में रखा बीयर पी जाती है. जिसके बाद गाय को घर के बाहर नशे कि हालत में चल कर आते हुई देखी जा सकती है. नशे मे होने के कारण गाय को खुद पर काबू नहीं रह पाता है. वह सीधा चलने की कोशिश में बैलेंस खो कर जमीन पर बड़े ही अनोखे अंदाज में गिर जाती है. जिसे देख लोग अपनी हंसी रोके-रोक नहीं पाते है. वीडियो में सुना जा सकता है कि एक आदमी वीडियो बनाते हुए जोरो से हंस रहा है. जैसे ही यह वीडियो सामने आया लोगों ने पूरा कमेंट बॉक्स मजेदार कमेंट्स से भर दिया. एक यूजर मजाकिया अंदाज में लिखता है ‘बीयर क्या बाल्टी में रखी थी’. वही दूसरा यूजर लिखता है ‘बीयर ड्रम में रखा था या क्या खुद ही घर में बनाते हो’. इस वीडियो ने सच में लोगों को खूब हंसाया है.
यह भी पढ़े:Viral video: महाकुंभ में नॉन वेज बनता देख बाबा भड़के, आदमी कि की जम कर पिटाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










