Lucknow Murder Video: लखनऊ हत्याकांड के पीछे का राज? जानें आरोपी ने क्या बताया, देखें वीडियो
Published by : Pritish sahay Updated At : 01 Jan 2025 10:17 PM
Lucknow Murder Video: लखनऊ हत्याकांड के पीछे का राज? जानें आरोपी ने क्या बताया, देखें वीडियो
Lucknow Murder Video: यूपी की राजधानी लखनऊ में हुए एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एक होटल में एक महिला और उसकी 4 बेटियों की लाशें मिली हैं. इसी दौरान आरोपी का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में उसके हत्याकांड की वजह बताई है.
Lucknow Murder Video: यूपी की राजधानी लखनऊ में हुए एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एक होटल में एक महिला और उसकी 4 बेटियों की लाशें मिली हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से दो बेटियां नाबालिग थीं, जबकि दो की उम्र 18 और 19 साल थी.बताया जा रहा है कि महिला के बेटे ने ही मां और अपनी बहनों की हत्या कर दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इधर हत्याकांड के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमे आरोपी ने हत्या का राज खोला तो कहानी का पूरा एंगल ही बदल गया. वीडियो में आरोपी मोहम्मद अरशद ने अपनी आपबीती सुनाई और इस भयावह घटना के पीछे के कारणों का भी जिक्र किया. वीडियो में आरोपी अरशद ने दावा किया है कि वो जहां रहता है वहीं के कुछ लोगों ने उनकी जमीन हड़पने की कोशिश की. उसने आरोप लगाया कि इन लोगों की ज़ुल्म और साजिशों के कारण उनका परिवार फुटपाथ पर सोने को मजबूर हो गया. अरशद ने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए आरोपियों के नाम गिनाए हैं. आरोपी ने कहा कि उनका मकसद उसकी जमीन पर कब्जा करने के अलावा उसके परिवार को खत्म करना था. साथ ही उनकी बहनों को बेचने की साजिश भी की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










