Prabhat Khabar Fact check : मोबाइल में समय बदलने की खबर का सच!
Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 11 Jul 2022 1:07 PM
Prabhat Khabar Fact check : मोबाइल में समय बदलने की खबर का सच!
वायरल खबरों के अनुसार तैमारा घाटी और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल में तारीख एक से डेढ़ साल आगे चला जाता है. मोबाइल में होनेवाले इस बदलाव का सच जानने के लिए प्रभात खबर की टीम तैमारा घाटी पहुंची.
Fact check : झारखंड की राजधानी रांची से जमशेदपुर जाने वाले रास्ते में तैमारा घाटी है. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी कि नामकुम प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व तैमारा घाटी के आसपास मोबाइल में समय व साल बदल जाता है.
वायरल खबरों के अनुसार तैमारा घाटी और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल में तारीख एक से डेढ़ साल आगे चला जाता है. मोबाइल में होनेवाले इस बदलाव का सच जानने के लिए प्रभात खबर की टीम तैमारा घाटी पहुंची. टीम करीब चार घंटे तक उस जगह पर रही और लोगों से बातचीत की. यह खबर जहां से निकली, उस स्कूल के अलावा आसपास के स्कूलों में भी गयी. लेकिन इस चार घंटे के दौरान टीम के सदस्यों के मोबाइल में न तो समय बदला और न ही वर्ष. देखें इस फैक्ट चेक का पूरा वीडियो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










