चीन ने भारत को दी नसीहत, कहा, भारत के जेट के बारे में कोई जानकारी नहीं

Updated at : 24 May 2017 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने भारत को दी नसीहत, कहा, भारत के जेट के बारे में कोई जानकारी नहीं

बीजिंग : चीन ने बुधवार को कहा कि उसके पास भारतीय वायुसेना के लापता सुखोई लड़ाकू विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस विमान में दो पायलट सवार थे. साथ ही चीन ने नयी दिल्ली से कहा कि वह दो पक्षों के बीच शांति कायम करने के लिए बनी व्यवस्था का पालन करे. […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने बुधवार को कहा कि उसके पास भारतीय वायुसेना के लापता सुखोई लड़ाकू विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस विमान में दो पायलट सवार थे. साथ ही चीन ने नयी दिल्ली से कहा कि वह दो पक्षों के बीच शांति कायम करने के लिए बनी व्यवस्था का पालन करे.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग से लापता सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के बारे में पूछा गया था, साथ ही यह भी पूछा गया था कि क्या चीन लापता विमान को खेाजने में भारत की मदद करेगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘जिस स्थिति का आपने जिक्र किया है, उसके संबंध में मेरे पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.’

लगभग 24 घंटे पहले सुखोई विमान ने असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी, तब से लड़ाकू विमान लापता है. लू ने कहा, ‘‘दक्षिण तिब्बत (अरुणाचल प्रदेश) में स्थिति पर हम करीब से नजर रख रहे हैं.’ उन्होंने यह उन खबरों के संदर्भ में कहा, जिनमें बताया गया था कि विमान लापता होने से पहले उसी क्षेत्र में उड़ान भर रहा था.’ इसके साथ ही उन्होंने भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘सबसे पहले तो चीन, भारत-चीन सीमा के पूर्वी क्षेत्र में अपने रुख पर स्पष्ट रूप से कायम है.’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारत दोनों पक्षों के बीच सीमांत क्षेत्रों में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए बनी व्यवस्थाओं का पालन करेगा.’ चीन की यह बेहद रुखी प्रतिक्रिया दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर बढ़ रहे मतभेदों के बीच आयी है. इसमें से एक मुद्दा तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश दौरे का भी है. गौरतलब है कि बीजिंग अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत मानता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola