ePaper

आईएस से संपर्कों को लेकर पाकिस्तानी प्रोफेसर, भतीजा गिरफ्तार

Updated at : 23 May 2017 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
आईएस से संपर्कों को लेकर पाकिस्तानी प्रोफेसर, भतीजा गिरफ्तार

लाहौर : पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह से कथित तौर पर संपर्क रखने को लेकर लाहौर स्थित एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) के अनुसार ‘यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ (यूईटी) के प्रोफेसर और उसके भतीजे को दो अन्य लोगों को बीती […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह से कथित तौर पर संपर्क रखने को लेकर लाहौर स्थित एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) के अनुसार ‘यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ (यूईटी) के प्रोफेसर और उसके भतीजे को दो अन्य लोगों को बीती रात कराची में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था.

सीटीडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रोफेसर और तीन अन्य संदिग्धों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.’ उन्होंने कहा कि ये लोग आईएस के सक्रिय सदस्य थे तथा वे टेलीविजन कवरेज के लिए इस्तेमाल किये जानेवाले ड्रोन के जरिये सार्वजनिक सभा पर हमले की योजना बना रहे थे. इन लोगों के पास से संवेदनशील प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थानों के नक्शे बरामद किये गये हैं.

गौरतलब है कि यूईटी वहीं संस्थान है, जहां कभी जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद इस्लामी अध्ययन विषय पढ़ाता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola