ईडन गार्डन में कोलकाता नाइटराइडर्स के आखिरी मैच में मौजूद रहेंगे शाहरुख खान

कोलकाता : तीन पराजय का सामना कर चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की हौसला अफजाई के लिये उसके मालिक शाहरुख खान 13 मई को ईडन गार्डन पर टीम के आखिरी मैच के दौरान मौजूद होंगे जिसमें उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा. केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, ‘वह (शाहरुख) […]
कोलकाता : तीन पराजय का सामना कर चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की हौसला अफजाई के लिये उसके मालिक शाहरुख खान 13 मई को ईडन गार्डन पर टीम के आखिरी मैच के दौरान मौजूद होंगे जिसमें उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा. केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, ‘वह (शाहरुख) शनिवार को आयेंगे. वह बड़े काफिले के साथ आ रहे हैं. उन्हें इसका इंतजार है.’
ये भी पढ़ें… कपिलदेव ने कहा, भारत सिर्फ कोहली पर निर्भर नहीं
इस सत्र में शाहरुख केकेआर के मैचों में नजर नहीं आये. वह सिर्फ गुजरात लायंस के खिलाफ राजकोट में पहले मैच में मौजूद थे. मैसूर ने कहा, ‘शाहरुख पहले मैच के लिये आये थे जिसमें हम दस विकेट से जीते. उम्मीद है कि आखिरी मैच में उनकी मौजूदगी हमारे लिये लकी साबित होगी.’
केकेआर फिलहाल 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. मैसूर ने कहा कि व्यस्तता के कारण शाहरुख इस बार मैच देखने नहीं आ सके. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने हाल ही में एक बड़े बैनर की फिल्म पूरी की है और नयी शुरू की है. वह टेड कांफ्रेंस के लिये कनाडा गये थे और फिर सेन फ्रांसिस्को फिल्म महोत्सव गए थे. वह हालांकि सारे मैचों में नजर रखे हुए हैं. उनके ट्वीट से पता चलता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




