30 हजार से कम में वीवो लेकर आई 9020mAh वाला फोन, देखें क्या हैं खूबियां

Published by :Ankit Anand
Published at :15 Apr 2026 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Vivo T5 Pro 5G Launched

Vivo T5 Pro 5G (Photo: Vivo India)

Vivo ने नया T5 Pro 5G भारत में लॉन्च किया है. ये मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार फीचर्स लेकर आया है. इसमें बड़ी 9020mAh बैटरी, Snapdragon चिपसेट, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है. आइए इसके अन्य फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Vivo ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. इसके लॉन्च होते ही उसकी T-series लाइनअप और भी मजबूत हो गई है. यह फोन पिछले साल आए Vivo T4 Pro का अपग्रेड वर्जन है. बता दें इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी से पेश किया गया है. इसमें दमदार बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दी गई है. कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. आइए डिटेल में जानते हैं इस फोन में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है.

Vivo T5 Pro 5G की कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

Vivo T5 Pro 5G भारत में तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च हुआ है. इसका बेस मॉडल (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) ₹29,999 में आता है. वहीं 8GB + 256GB वाला वेरिएंट ₹33,999 में मिलेगा. अगर आप ज्यादा पावरफुल ऑप्शन चाहते हैं, तो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल ₹39,999 में उपलब्ध है.

खास बात ये है कि लॉन्च ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट का भी फायदा मिल रहा है. HDFC, SBI और Axis Bank कार्ड्स पर आपको तुरंत ₹3,000 तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ₹3,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.

फोन की सेल 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी. इसे आप Cosmic Black और Glacier Blue जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Vivo T5 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.83 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: Snapdragon 7s Gen 4 
  • रैम: 12GB तक
  • स्‍टोरेज: 256GB तक
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड OriginOS 6
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स: IP68 + IP69
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा + 2MP का डेप्थ सेंसर
  • फ्रंट कैमरा: 32MP
  • बैटरी: 9020mAh
  • चार्जिंग: 90W

यह भी पढ़ें: Redmi A7 Pro 5G की बिक्री आज से शुरू, खरीदते वक्त मिलेगा 1000 रुपये का डिस्काउंट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola