हाफिज सईद को और 90 दिन तक नजरबंद रखेगा पाकिस्तान

लाहौर : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को अब और 90 दिन नजरबंद रखा जायेगा. हाफिज को तीन माह हिरासत में रखने की अवधि आज रात समाप्त हो रही है. पंजाब सरकार के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रांत की सरकार ने आज देश के आतंकवाद निरोधी कानून […]
लाहौर : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को अब और 90 दिन नजरबंद रखा जायेगा. हाफिज को तीन माह हिरासत में रखने की अवधि आज रात समाप्त हो रही है. पंजाब सरकार के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रांत की सरकार ने आज देश के आतंकवाद निरोधी कानून के तहत सईद और उसके चार सहयोगियों की नजरबंदी की अवधि बढ़ाने का फैसला किया.
उन्होंने कहा कि इस आशय की अधिसूचना जल्द ही जारी की जायेगी. उन्होंने बताया, ‘सरकार ने सैद्वान्तिक तौर पर हाफिज सईद, प्रोफेसर मलिक जफर इकबाल, अब्दुर रहमान अबीद, काजी कासिफ हुसैन और अब्दुल्ला उबैद को नजरबंद किये जाने की अवधि में 90 दिनों के इजाफे का फैसला किया है.’
सरकार ने 30 जनवरी को सईद और चार अन्य नेताओं को नजरदबंद कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




