अमेरिका में भी जाधव को बचाने की कवायद शुरू, व्हाइट हाउस में याचिका लांच
Updated at : 21 Apr 2017 4:55 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में रह रहे भारतीय अमेरिकी समुदाय ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जासूसी के जुर्म में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी जान बचाने के लिए ट्रंप प्रशासन को मामले में दखल देने की मांग वाली व्हाइट हाउस याचिका लांच की है. याचिका पर […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिका में रह रहे भारतीय अमेरिकी समुदाय ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जासूसी के जुर्म में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी जान बचाने के लिए ट्रंप प्रशासन को मामले में दखल देने की मांग वाली व्हाइट हाउस याचिका लांच की है.
याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर ‘वी द पीपुल पिटीशन’ में कहा गया है कि जाधव के खिलाफ लगाए गए आरोप कि वह भारत के लिए जासूसी कर रहा था पूरी तरह से गलत और मनगढंत हैं. ट्रंप प्रशसन इस पर कोई प्रतिक्रिया दे इसके लिए 14 मई तक इस पर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर होने जरुरी हैं.
इस याचिका में कहा गया है, ‘‘भारत को कुलभूषण जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं देना स्पष्ट रुप से यह सिद्ध करता है कि जिन आरोपों पर जाधव को मौत की सजा सुनाई गई है वह पूरी तरह से गलत और मनगढंत हैं.” इसमें आगे कहा गया है कि, ‘‘इसको ध्यान में रखते हुए मैं उपयुक्त एंव सक्षम अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चत करने का अनुरोध करता हूं कि जाधव को उस काम के लिए दंडित नहीं किया जाए जो उसने कभी किया ही नहीं।” गौरतलब है कि नौसेना के पूर्व अधिकारी को पाकिस्तान की एक अदालत ने भारत के लिए जासूसी करने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




