तनाव कम कराने के मामले में भारत ने नकारा अमेरिका की मध्यस्थता, तो पाकिस्तान ने किया स्वागत

Updated at : 05 Apr 2017 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
तनाव कम कराने के मामले में भारत ने नकारा अमेरिका की मध्यस्थता, तो पाकिस्तान ने किया स्वागत

वाशिंगटन : पाकिस्तान ने भारत के साथ तनाव कम करने में अमेरिका की ओर से की गयी मदद की पेशकश का स्वागत किया है. उसने कहा है कि दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए अमेरिका द्वारा निभायी जाने वाली ‘किसी भी सकारात्मक भूमिका’ से क्षेत्र का भला होगा. यह जानकारी आज एक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : पाकिस्तान ने भारत के साथ तनाव कम करने में अमेरिका की ओर से की गयी मदद की पेशकश का स्वागत किया है. उसने कहा है कि दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए अमेरिका द्वारा निभायी जाने वाली ‘किसी भी सकारात्मक भूमिका’ से क्षेत्र का भला होगा. यह जानकारी आज एक मीडिया रिपोर्ट में दी गयी है.

वाशिंगटन में पाकिस्तान के दूत एजाज अहमद चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली की सोमवार की टिप्पणियों को सकारात्मक बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के प्रयासों में अपना स्थान बनाने की कोशिश करेगा.

पाकिस्तान का अंग्रेजी अखबार डॉन ने वाशिंगटन से दी गयी खबर में चौधरी का हवाला देते हुए कहा कि दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए अमेरिका जो भी सकारात्मक भूमिका निभाता है, वह क्षेत्र के भले के लिए होगा. चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान की दिलचस्पी ऐसे प्रयासों में है, क्योंकि वह भारत के साथ अच्छे पड़ोसियों वाले संबंध चाहता है.

किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के प्रति पाकिस्तानी समर्थन ऐसे समय पर आया है, जब भारत ने भारत-पाक मामलों में अमेरिका की किसी भी भूमिका को मंगलवार को नकार दिया था. भारत ने कहा कि भारत-पाक संबंधी सभी मुद्दों को आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में द्विपक्षीय ढंग से सुलझाने का उसका रुख बदला नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola