होली के संदेश में शरीफ ने कहा, जबरन धर्मांतरण इस्लाम में अपराध

कराची : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज होली के मौके पर हिंदू समुदाय के लोगों के लिये दिये गये अपने संदेश में कहा कि जबरन धर्मांतरण और दूसरे धर्म के पूजा स्थलों को नुकसान पहुंचाना इस्लाम और पाकिस्तान में अपराध है. हिंदुओ के साथ यहां होली के एक आयोजन में उन्होंने कहा कि […]
कराची : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज होली के मौके पर हिंदू समुदाय के लोगों के लिये दिये गये अपने संदेश में कहा कि जबरन धर्मांतरण और दूसरे धर्म के पूजा स्थलों को नुकसान पहुंचाना इस्लाम और पाकिस्तान में अपराध है. हिंदुओ के साथ यहां होली के एक आयोजन में उन्होंने कहा कि यह किसी का काम नहीं कि वह फैसला करे कि कौन जन्नत जायेगा और कौन जहन्नुम लेकिन पाकिस्तान को धरती पर जन्नत बनाना है. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए अपने समावेशी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक धर्म विशेष को ग्रहण करने के लिये कोई किसी पर दबाव नहीं डाल सकता.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




