ePaper

पाकिस्तान में मैसेंजर ऐप्स का प्रयोग कर रहा है आईएसआईएस

Updated at : 10 Mar 2017 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में मैसेंजर ऐप्स का प्रयोग कर रहा है आईएसआईएस

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट अधिकारियों को चकमा देने और पकड से बचने के लिए आपसी बातचीत में मेसेंजर ऐप्प का उपयोग कर रहा है. ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईएस उग्रवादी मोबाइल फोन जैसे पारंपरिक संचार चैनलों के बजाय ‘टेलीग्राम मेसेंजर ऐप्प’ का उपयोग कर रहे हैं […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट अधिकारियों को चकमा देने और पकड से बचने के लिए आपसी बातचीत में मेसेंजर ऐप्प का उपयोग कर रहा है. ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईएस उग्रवादी मोबाइल फोन जैसे पारंपरिक संचार चैनलों के बजाय ‘टेलीग्राम मेसेंजर ऐप्प’ का उपयोग कर रहे हैं और अब तक उनकी यह रणनीति सफल साबित हुई है.

अधिकारी ने बताया कि ऐप्प संचार करने के मामले में उग्रवादियों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है और इसकी सबसे महत्वपूर्ण विशिष्टता यह है कि यह अपने आप खत्म कर दिया जा सकता है. अधिकारी ने बताया कि कासिद के मार्फत जुबानी पैगाम भेजने का तरीका छोड दें तो यह ऐप्प संचार का एकमात्र तरीका है. उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों के पास अभी ऐसी कोई प्रौद्योगिकी नहीं है कि इस ऐप्प के संचार को बीच में सुना जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola