अखिलेश ने नोटबंदी पर मांगा हिसाब कहा- लाइन में खड़ा कराया कितना काला धन बाहर आया

Updated:
विज्ञापन
अखिलेश ने नोटबंदी पर मांगा हिसाब कहा- लाइन में खड़ा कराया कितना काला धन बाहर आया

देवरिया : सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां एक सभा में नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा. उन्होंने कहा, उन्होंने (मोदी ने) हमें और आपको नोटबंदी के बहाने लाइन में खड़ा कर दिया. अब तो सारा पैसा बैंकों में जमा हो चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब तक कोई हिसाब-किताब नहीं दिया […]

विज्ञापन

देवरिया : सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां एक सभा में नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री से जवाब मांगा. उन्होंने कहा, उन्होंने (मोदी ने) हमें और आपको नोटबंदी के बहाने लाइन में खड़ा कर दिया. अब तो सारा पैसा बैंकों में जमा हो चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब तक कोई हिसाब-किताब नहीं दिया कि कितना काला धन पकड़ा गया, कितने लोग गिरफ्तार हुए. उन्होंने जनता का आह्वान किया ‘इस बार हम लोग अपनी मर्जी से लाइन में लगेंगे. उन्होंने नोट के लिए हमें लाइन में खड़ा किया था और हम वोट देने के लिए लाइन में लगेंगे.’

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ गंठबंधन करने पर सपा को कोसने वाले मोदी ने तो एनडीए के कई घटकों को अपनी ‘गोद’ में बैठा रखा है. उनकी गोद तो इतनी बड़ी है कि उन्होंने भाजपा के तमाम सहयोगी दलों को उसमें बैठा लि���ा है. उन्होंने कहा ‘भाजपा के लोग बताएं कि उन्होंने पिछले तीन साल में क्या काम किया है. आप हमसे पांच साल का हिसाब मांगिये, हम भी आपसे पूछेंगे कि तीन साल में आपने क्या कर दिया.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगभग एक महीने से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, साइकिल की रफ्तार बढ़ती जा रही है.

उन्होंने कहा,‘भाजपा के लोग कहते हैं कि एक दिल्ली वाला कुनबा और एक लखनऊ वाले कुनबे का गंठबंधन हो गया है. मैं फिर समझा रहा हूं कि यह दो कुनबों नहीं, दो युवाओं का गंठबंधन है, जो प्रदेश और देश की राजनति को आगे ले जाने के लिए है.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola