ePaper

.....आखिरी ट्वीट में ओबामा और मिशेल ने कहा

Updated at : 20 Jan 2017 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
.....आखिरी ट्वीट में ओबामा और मिशेल ने कहा

वाशिंगटन : हर कदम पर अमेरिकी जनता के साथ खडे रहने का वादा करते हुए बराक ओबामा ने बतौर राष्ट्रपति आज आखिरी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपने देशवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि वह यहां की जनता की सेवा करना ‘अपने जीवन का सम्मान’ मानते हैं. व्हाइट हाउस से विदा होने से पहले ओबामा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : हर कदम पर अमेरिकी जनता के साथ खडे रहने का वादा करते हुए बराक ओबामा ने बतौर राष्ट्रपति आज आखिरी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अपने देशवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि वह यहां की जनता की सेवा करना ‘अपने जीवन का सम्मान’ मानते हैं. व्हाइट हाउस से विदा होने से पहले ओबामा ने कहा, ‘‘आपकी सेवा करना मेरे जीवन का सम्मान है. आपने मुझे एक बेहतर नेता और बेहतर व्यक्ति बनाया.

‘ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही नहीं रुकूंगा,सच्चाई और स्नेह की आपकी आवाज से प्रेरित होते हुए एक नागरिक के तौर पर आपके साथ रहूंगा.’ ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘जनता के सदन से होते हुए अखिरी बार चहलकदमी कर रही हूं. श्रीमती ओबामा से आगे की जानकारी के लिए मुझे फॉलो करते रहिए.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola