ePaper

समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर नहीं करेगा श्रीलंका

Updated at : 18 Jan 2017 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर नहीं करेगा श्रीलंका

कोलंबो : श्रीलंका सरकार ने ‘‘बौद्ध भिक्षुओं” के विरोध के बीच आज कहा कि वह समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर नहीं करेगी क्योंकि वह देश में ‘‘सामाजिक समस्याएं” पैदा नहीं करना चाहती. स्वास्थ्य मंत्री आर सेनारत्ने ने कहा, ‘‘हम इसे अपराध की श्रेणी से बाहर करने के अनुरोध के खिलाफ हैं. यहां तक […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका सरकार ने ‘‘बौद्ध भिक्षुओं” के विरोध के बीच आज कहा कि वह समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर नहीं करेगी क्योंकि वह देश में ‘‘सामाजिक समस्याएं” पैदा नहीं करना चाहती. स्वास्थ्य मंत्री आर सेनारत्ने ने कहा, ‘‘हम इसे अपराध की श्रेणी से बाहर करने के अनुरोध के खिलाफ हैं. यहां तक कि यूरोपीय संघ के कुछ देशों में भी कैथोलिक गिरजाघरों ने इस कदम का विरोध किया है. इसी तरह हमारे यहां बौद्ध भिक्षु हैं.”

हालांकि सेनारत्ने ने कहा कि समलैंगिक होने के लिए किसी के भी खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार समलैंगिकता के खिलाफ है, लेकिन इसके लिए हम किसी के भी खिलाफ मुकदमा नहीं चलायेंगे.” मंत्री ने साथ ही कहा कि सरकार समलैंगिकता को गैरकानूनी बनाने वाले और इसके लिए 12 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान करने वाले कानून में बदलाव कर ‘‘सामाजिक समस्याएं” पैदा नहीं करना चाहती.

समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी में डालने वाला कानून श्रीलंका के 1883, दंड संहिता पर आधारित है जो देश को ब्रिटिश उपनिवेशवाद की विरासत में मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola