ePaper

मेक्सिको में गोलीबारी, चार की मौत

Updated at : 18 Jan 2017 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
मेक्सिको में गोलीबारी, चार की मौत

कानकुन : बंदूकधारियों ने कैरेबियाई रिजॉर्ट शहर कानकुन में सरकारी अभियोजक के कार्यालय पर हमला किया जिसमें चार लोग मारे गये. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नजदीकी शहर में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान हुयी गोलीबारी में तीन विदेशियों और मेक्सिको के दो नागरिकों सहित पांच लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद […]

विज्ञापन

कानकुन : बंदूकधारियों ने कैरेबियाई रिजॉर्ट शहर कानकुन में सरकारी अभियोजक के कार्यालय पर हमला किया जिसमें चार लोग मारे गये.

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नजदीकी शहर में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान हुयी गोलीबारी में तीन विदेशियों और मेक्सिको के दो नागरिकों सहित पांच लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद हुयी है. उन्होंने बताया कि हमलावरों का ताल्लुक किस समूह से था, यह कहना अभी जल्दीबाजी होगी लेकिन यह घटना मेक्सिको के मुख्य पर्यटक क्षेत्र में हुई है जहां अक्सर ऐसी घटनाएं नहीं देखी गई हैं.

यह ऐसा क्षेत्र है जो देश के अन्य भागों में होने वाली हिंसात्मक घटनाओं के असर से अछूता रहा है. क्विंटाना रु राज्य के गर्वनर कार्लोस जाओक्विन ने बताया कि मंगलवार की घटना में तीन हमलावर और एक पुलिस अधिकारी मारा गया. उन्होंने बताया कि पांच संदिग्ध हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है.

उन्होंने शांत रहने का आग्रह करते हुये कहा कि संघीय सरकार क्षेत्र में और सुरक्षा बलों को तैनात कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola