नेपाल में संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

काठमांडो : सीपीएन यूएमएल के नेतृत्व वाले नेपाल के मुख्य विपक्षी गठबंधन ने सरकार पर संविधान संशोधन विधेयक को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आज राजधानी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किये. इस विधेयक का उद्देश्य आंदोलनरत मधेसी पार्टियों की मांगों का समाधान करना है. नौ पार्टियों के इस गठबंधन को उम्मीद […]
काठमांडो : सीपीएन यूएमएल के नेतृत्व वाले नेपाल के मुख्य विपक्षी गठबंधन ने सरकार पर संविधान संशोधन विधेयक को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए आज राजधानी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किये. इस विधेयक का उद्देश्य आंदोलनरत मधेसी पार्टियों की मांगों का समाधान करना है.
नौ पार्टियों के इस गठबंधन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार के इस कदम के विरोध में शक्ति प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एक लाख कार्यकर्ता और समर्थक राजधानी में जुटेंगे. रैली का उद्देश्य सरकार पर संविधान संशोधन विधेयक को वापस लेने का दबाव बनाना हैै.
सीपीएन माओवादी सेंंटर और नेपाली कांग्रेस का सत्तारुढ गठबंधन आंदोलनरत मधेसी पार्टियों की मांगों का समाधान निकालने के उद्देश्य से संविधान में संशोधन के प्रयास कर रहा है. सीपीएन-एमएल, नेपाल वर्कर्स और पीजेंट्स पार्टी समेत आठ छोटे वाम दल भी सरकार के खिलाफ इस रैली में शामिल होंगे.
इस विधेयक को संसदीय सचिवालय में नवंबर माह में सूचीबद्ध किया गया था. इसका उद्देश्य आंदोलनरत मधेसियों और जातीय समूहों की नागरिकता और सीमांकन जैसी कई मांगों का समाधान पेश करना है. मधेसियों की मुख्य मांगे हैं प्रांतीय सीमा का पुन: सीमांकन और नागरिकता का मुद्दा. ज्यादातर मधेसी मूल रूप से भारतीय हैं और सितंबर 2015 में उन्होंने प्रदर्शन शुरू किये थे जो पिछले साल फरवरी तक चले थे. इस दौरान 50 लोगों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




