ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर किया कटाक्ष, UN लोगों के लिए ‘अच्छा समय बिताने'' का एक क्लब

वेस्ट पाम बीच (अमेरिका) : डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की प्रभावक्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केवल लोगों के ‘अच्छा समय बिताने’ का एक क्लब है. संयुक्त राष्ट्र परिषद के शुक्रवार को पश्चिमी तट और पूर्वी यरुश्लेम में इस्राइल के समझौतों के विरोध में मत डालने के बाद ट्विटर पर कल एक […]
वेस्ट पाम बीच (अमेरिका) : डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की प्रभावक्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केवल लोगों के ‘अच्छा समय बिताने’ का एक क्लब है. संयुक्त राष्ट्र परिषद के शुक्रवार को पश्चिमी तट और पूर्वी यरुश्लेम में इस्राइल के समझौतों के विरोध में मत डालने के बाद ट्विटर पर कल एक पोस्ट में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने यह बात कही.
ट्रंप ने कहा कि ‘एक महान शक्ति’ है लेकिन यह ‘लोगों के लिए मिलने, बात करने और अच्छा समय बिताने का एक क्लब बन गया है. यह बहुत दुख की बात है.’ शुक्रवार को ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि ‘20 जनवरी के बाद संयुक्त राष्ट्र में चीजें पहले जैसी नहीं होंगी.’ 20 जनवरी को ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे.
ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वह इस्राइल-फलीस्तीन मुद्दों पर ‘बहुत निष्पक्ष’ होना चाहते हैं. प्रचार के आगे बढ़ने के साथ-साथ निश्चित तौर पर उनका लहजा इस्राइल समर्थक होता गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




