मलेशिया में बस हादसे में 14 लोगों की मौत

कुआलालंपुर : मलेशिया में शनिवार सुबह सिंगापुर एवं म्यांमार के यात्रियों को लेकर जा रहे एक अंतरराज्यीय बस के राजमार्ग से फिसल कर नीचे खड्डे में गिर जाने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. मलेशिया के दमकल एवं बचाव विभाग […]
कुआलालंपुर : मलेशिया में शनिवार सुबह सिंगापुर एवं म्यांमार के यात्रियों को लेकर जा रहे एक अंतरराज्यीय बस के राजमार्ग से फिसल कर नीचे खड्डे में गिर जाने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. मलेशिया के दमकल एवं बचाव विभाग के उप निदेशक मोहम्मद यूसुफ मोहम्मद गुन्नोस ने बताया कि बस जोहोर राज्य से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जा रही थी और वह सड़क से फिसल कर खड्डे में गिर गई.
उन्होंने बताया कि हादसा जोहोर राज्य में तड़के हुआ था. मरने वालों के बारे तत्काल कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है. घायलों का मुआर जिला सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया, ‘जोहोर राज्य में क्रिसमस से पहले हुआ यह हादसा 2016 की सबसे भयानक दुर्घटना है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




