ePaper

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत में रुस का हाथ

Updated at : 10 Dec 2016 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
CIA की रिपोर्ट में खुलासा : डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत में रुस का हाथ

वाशिंगटन : अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने एक खुफिया आकलन में निष्कर्ष निकाला है कि रूस ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जिताने में मदद करने के लिए हस्तक्षेप किया था. मीडिया की एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के सत्ता हस्तांतरण दल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने एक खुफिया आकलन में निष्कर्ष निकाला है कि रूस ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जिताने में मदद करने के लिए हस्तक्षेप किया था. मीडिया की एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के सत्ता हस्तांतरण दल ने इस रिपोर्ट को मजबूती से खारिज किया है.

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने सीनेटरों को दी गयी एक खुफिया प्रस्तुति की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा, ‘खुफिया विभाग के आकलन के मुताबिक रूस का इरादा यहां एक प्रत्याशी की तुलना में दूसरे प्रत्याक्षी की मदद करना था और उसने ट्रंप को चुनाव जिताने में मदद की.’

रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से कहा गया, ‘सीआईए ने एक खुफिया आकलन किया है जिसमें पता चला है कि रूस ने वर्ष 2016 के चुनाव में हस्तक्षेप केवल अमेरिकी चुनाव प्रणाली में विश्वास को कमजोर करने के लिए ही नहीं किया बल्कि उसने डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव जिताने के लिए हस्तक्षेप किया.’ हालांकि, ट्रंप के सत्ता हस्तांतरण दल ने एक बयान में इस रिपोर्ट का खंडन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola