चीन में झील में बस के गिरने से 18 लोगों की मौत

बीजिंग : मध्य चीन के हुबई प्रांत में सड़क किनारे स्थित एक झील में एक बस के गिर जाने के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये. शहर सरकार के सूचना कार्यालय के प्रमुख ने बताया कि ईझोउ सिटी के मिआओलिंग टाउनशिप के नजदीक 20 […]
बीजिंग : मध्य चीन के हुबई प्रांत में सड़क किनारे स्थित एक झील में एक बस के गिर जाने के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये. शहर सरकार के सूचना कार्यालय के प्रमुख ने बताया कि ईझोउ सिटी के मिआओलिंग टाउनशिप के नजदीक 20 लोगों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. चालक सहित दो लोगों को बचा लिया गया. उन्हें मामूली चोटों आयी हैं और एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि ली उपनाम वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ईझोउ के प्रचार विभाग ने बताया कि पीडि़तों का पहचान कर लिया गया है और बस को पानी से निकाल लिया गया है. शहर के कार्य सुरक्षा और सर्वेक्षण अधिकारी मा यिचुन के मुताबिक, भारी कोहरा के कारण 100 मीटर से कम दृश्यता के चलते दुर्घटना होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




