क्या ट्रंप ने वाकई नवाज शरीफ के बारे में अच्छी अच्छी बातें कहीं?

इस्लामाबाद (वाशिंगटन) : क्या अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की वाकई में प्रशंसा की? जहां शरीफ के कार्यालय ने ट्रंप के साथ उनकी बातचीत का करीब करीब मूलपाठ जारी किया वहीं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की टीम ने महज न्यूनतम सूचना जारी […]
इस्लामाबाद (वाशिंगटन) : क्या अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की वाकई में प्रशंसा की? जहां शरीफ के कार्यालय ने ट्रंप के साथ उनकी बातचीत का करीब करीब मूलपाठ जारी किया वहीं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की टीम ने महज न्यूनतम सूचना जारी की. इससे मुख्यधारा के मीडिया और सोशल मीडिया पर भ्रम पैदा हो गया है.
सीएनएन ने टिप्पणी की, ‘‘हम जानते हैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फोन पर बातचीत की. मुद्दा यह है कि उस गुफ्तगू के दौरान दोनो तरफ से आखिर क्या बात हुई.” इस नेटवर्क ने कहा, ‘‘बातचीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ट्रंप का हवाला देते हुए बयान जारी किया, जो कूटनीतिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. इस बयान में कहा गया कि ट्रंप ने बातचीत के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की प्रशंसा की.” दो विश्व नेताओं के बीच होने वाली बातचीत को आमतौर पर इस तरह से सावधानीपूर्वक लिखा जाता है ताकि नेताओं को आकस्मिक प्रतिक्रिया का सामना नहीं करना पड़े, जैसा ट्रंप की टीम ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










