ePaper

बाजवा ने सैन्य प्रमुख का पद संभाला, एलओसी पर तनाव में सुधार लाने का वादा किया

Updated at : 29 Nov 2016 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
बाजवा ने सैन्य प्रमुख का पद संभाला, एलओसी पर तनाव में सुधार लाने का वादा किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के विशेषज्ञ जनरल कमर जावेद बाजवा ने आज पाकिस्तान के नए सैन्य प्रमुख का पदभार संभाल लिया है. बाजवा ने जनरल राहील शरीफ की जगह ली है. लेकिन जैसे ही उन्होंने आर्मी चीफ का पद संभाला भारत के जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. जम्‍मू-कश्‍मीर […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के विशेषज्ञ जनरल कमर जावेद बाजवा ने आज पाकिस्तान के नए सैन्य प्रमुख का पदभार संभाल लिया है. बाजवा ने जनरल राहील शरीफ की जगह ली है. लेकिन जैसे ही उन्होंने आर्मी चीफ का पद संभाला भारत के जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया. जम्‍मू-कश्‍मीर के नगरोटा और सांबा में आतंकियों ने दो बड़े में हमले को अंजाम दिया. नगरोटा में आज सुबह आतंकि‍यों ने सैन्‍य टुकड़ी पर हमला किया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गये. हालांकि भारतीय जवानों ने सभी चार आतंकि‍यों को मार गिराया. वहीं सांबा में भारतीय जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया और घुसपैठ की घटना को समाप्‍त कर दिया.

राहील से सीओएएस का प्रभार लेने के बाद बाजवा ने संवाददाताओं से बात की. जियो न्यूज ने उनके हवाले से बताया, ‘‘नियंत्रण रेखा पर स्थिति बेहतर होगी.” बाजवा ने सैनिकों का मनोबल उंचा रखने के लिए मीडिया से भूमिका निभाने में सहयोग मांगा है. उन्होंने कहा कि उनके कंधों पर भारी जिम्मेदारी है. बाजवा ने इस छावनी शहर में सेना की कमान संभाली जहां निवर्तमान सैन्य प्रमुख राहील ने एक समारोह में उन्हें कमान सौंपी.

नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव और दोनों ओर से भारी गोलीबारी के बीच उनकी नियुक्ति हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि नियंत्रण रेखा पर हालात में सुधार होने संबंधी बाजवा की घोषणा भारत के प्रति संबंध सुधारने का रुख हो सकता है. हालांकि, जनरल राहील सेना प्रमुख के तौर पर अपने आखिरी भाषण में स्थिति का हल तलाशते नहीं नजर आए क्योंकि उन्होंने भारत को कश्मीर के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने के प्रति आगाह किया.

* शरीफ ने भारत को कश्मीर मुद्दे पर चेतावनी दी
जनरल राहील शरीफ ने रावलपिंडी में सैन्य मुख्यालय के नजदीक स्थित आर्मी हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में सेना की कमान बाजवा को सौंपी. सैन्यकर्मियों की संख्या के मामले में पाकिस्तानी की सेना दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना है.
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को बाजवा को चार सितारा जनरल के तौर पर पदोन्नत कर सैन्य प्रमुख नियुक्त किया. राहील ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह सेवा विस्तार नहीं लेंगे और निर्धारित तारीख को सेवानिवृत्त हो जाएंगे.
यह अटकलें थी कि पीएमएल-एन की सरकार अंतिम समय में उन्हें विस्तार दे देगी जिसके पीछे यह तर्क दिया जाएगा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश को उनकी जरुरत है. पाकिस्तान में सैन्य प्रमुख काफी शक्तिशाली होता है.
अपने अंतिम भाषण में 60 वर्षीय जनरल राहील ने क्षेत्र में आक्रामक रुख अपनाने के खिलाफ भारत को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में कश्मीर में ‘‘भारत का बढ़ता आतंकवाद और आक्रामक रुख’ क्षेत्र को ‘‘खतरे’ में डाल रहा है. राहील ने कहा कि भारत को यह पता होना चाहिए कि सहनशक्ति की हमारी नीति को हमारी कमजोरी समझना खतरनाक होगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तविकता है कि दक्षिण एशिया में कश्मीर मुद्दा हल होने तक दीर्घकालिक शांति और प्रगति कायम होना असंभव है. इसके लिए इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को खास ध्यान देना होगा.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola