डोनाल्‍ड ट्रंप ने टीवी अधिकारियों व पत्रकारों से की मुलाकात, उन्हें ‘धूर्त झूठे'' कहा

Updated at : 22 Nov 2016 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्‍ड ट्रंप ने टीवी अधिकारियों व पत्रकारों से की मुलाकात, उन्हें ‘धूर्त झूठे'' कहा

वाशिंगटन : अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के शीर्ष अधिकारियों एवं पत्रकारों को एक निजी बैठक के लिए बुलाया और इस दौरान उन पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘बेईमान’ और ‘धूर्त झूठे’ कहा है. ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने बैठक में हिस्सा लेने वालों के हवाले से कहा, ‘चुनाव के बाद […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के शीर्ष अधिकारियों एवं पत्रकारों को एक निजी बैठक के लिए बुलाया और इस दौरान उन पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘बेईमान’ और ‘धूर्त झूठे’ कहा है. ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने बैठक में हिस्सा लेने वालों के हवाले से कहा, ‘चुनाव के बाद संबंध बेहतर बनाने के लिए सदभावनापूर्ण रुख अपनाने के बजाय ट्रंप आक्रामक थे.’

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने कहा, ‘उन्होंने सम्मेलन के दौरान मेज के चारों ओर बैठे समूह से शांत लहजे में कहा कि वे लोग अपने दर्शकों को निष्पक्ष और सटीक कवरेज देने में विफल रहे हैं. ट्रंप ने उन लोगों से कहा कि वे उन्हें (ट्रंप को) और उनके द्वारा लाखों अमेरिकियों से की गयी अपीलों को समझने में विफल रहे हैं.’

अखबार के अनुसार, 70 वर्षीय ट्रंप ने कल न्यूयार्क में टीवी पत्रकारों और अधिकारियों की बैठक में कवरेज को बयां करने के लिए ‘पक्षपाती’ और ‘बेईमान’ शब्द का प्रयोग बार-बार किया. बैठक में मौजूद चर्चित खबर प्रस्तोताओं में एबीसी न्यूज के प्रस्तोता जॉर्ज स्टीफनोपोलस एवं डेविड मुइर, सीएनएन के वूल्फ ब्ल्ट्जिर एवं एरिन बर्नेट और एबीसी की संवाददाता मार्था राडात्ज थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola