ePaper

अमेरिकी सांसदों ने ट्विटर, फेसबुक पर मनाई दीपावली

Updated at : 31 Oct 2016 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी सांसदों ने ट्विटर, फेसबुक पर मनाई दीपावली

वाशिंगटन : अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अमेरिकी सांसदों ने लोगों को सोशल मीडिया के जरिए दीपावली की शुभकामनाएं दीं और इनमें से कई सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. भारतीय-अमेरिकियों के लिए समारोहों का विशेष वर्ष रहा क्योंकि अमेरिकी डाक सेवा ने दीपों के पर्व के उपलक्ष्य में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अमेरिकी सांसदों ने लोगों को सोशल मीडिया के जरिए दीपावली की शुभकामनाएं दीं और इनमें से कई सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. भारतीय-अमेरिकियों के लिए समारोहों का विशेष वर्ष रहा क्योंकि अमेरिकी डाक सेवा ने दीपों के पर्व के उपलक्ष्य में पहला दीपावली डाक टिकट जारी किया. जिसकी मांग लगभग एक दशक से अधिक समय से की जा रही थी.

सीनेट इंडिया कॉकस के अध्यक्ष सीनेटर जॉन कोरनिन ने कहा, ‘‘दीपावली का सौहार्द संदेश एक ऐसा संदेश है जो टेक्सास के हर व्यक्ति के मन में गूंजता है. आपको नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.” अमेरिकी सांसद पिछले कुछ साल से यूएस कैपिटोल में दीपावली मना रहे हैं.

सीनेट इंडिया कॉकस के डेमोके्रटिक सह अध्यक्ष सीनेटर मार्क वार्नर ने कहा, ‘‘हैप्पी दीपावली. दीपावली के उपलक्ष्य में डाक टिकट के हकीकत बनने का गर्व है.” जैक रीड ने ट्वीट किया, ‘‘हैप्पी दीपावली. प्रकाश पर्व मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं.” सीनेटर एवं पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार टेड क्रूज ने कहा कि दीपावली का थीम उन ‘‘साझा उम्मीदों और समान नजरिए को रेखांकित करता है” जिनसे अमेरिका और भारत ‘‘मित्र” तथा सहयोगियों के रुप में लबरेज हैं.

कू्रज ने एक बयान में कहा, ‘‘जब हम दीपावली मनाते हैं तो अमेरिका-भारत गठबंधन सच और शांति के प्रकाश से चमकता है.” भारतीय और अमेरिकियों के लिए कांग्रेशनल कॉकस के सह अध्यक्ष एवं कांग्रेस सदस्य एमी बेरा ने कहा, ‘‘यह त्योहार अंधेरे पर प्रकाश तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है.”

सीनेटर बॉब कैसी ने ट्वीट किया, ‘‘दीपावली मनाने वालों को शुभकामनाएं. आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं.” कांग्रेस सदस्य पेटे सेशंस ने कहा, ‘‘हर किसी को दीपावली और नये साल की बधाई.” कांग्रेस सदस्य सीन पैट्रिक मैलोने ने कहा, ‘‘प्रकाश पर्व मना रहे सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं.” कांग्रेस सदस्य कैरेन बास ने कहा कि दीपावली हिन्दुओं का प्रकाश पर्व है. इसका अंधेरे पर प्रकाश तथा निराशा पर आशा की जीत के रुप में आध्यात्मिक महत्व है.

कांग्रेस सदस्य डोनाल्ड नोर्कोस, माइक होंडा और एरिक स्वालवेल ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस में एकमात्र हिंदू सांसद तुलसी गब्बार्ड ने एक वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कहा, ‘‘हर साल हम दीपावली मनाते हैं जो अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है.” कांग्रेस सदस्य एडम स्मिथ ने कहा, ‘‘नववर्ष एवं दीपावली की शुभकामनाएं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola