ePaper

हिलेरी क्लिंटन की मुश्‍किलें बढी, एफबीआई ने ई-मेल की जांच के लिए वारंट किया हासिल

Updated at : 31 Oct 2016 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन की मुश्‍किलें बढी, एफबीआई ने ई-मेल की जांच के लिए वारंट किया हासिल

वाशिंगटन : अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने नये खोजे गये ई-मेल की समीक्षा के लिए नया वारंट हासिल किया है. कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि यह ई-मेल हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल सर्वर जांच से संबंधित हो सकते हैं. एक जांच अधिकारी ने यह जानकारी दी. एफबीआई के जांच अधिकारी लंबे समय से राष्ट्रपति पद […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने नये खोजे गये ई-मेल की समीक्षा के लिए नया वारंट हासिल किया है. कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि यह ई-मेल हिलेरी क्लिंटन के ई-मेल सर्वर जांच से संबंधित हो सकते हैं. एक जांच अधिकारी ने यह जानकारी दी.

एफबीआई के जांच अधिकारी लंबे समय से राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की सहायक हुमा अबेदीन के ई-मेल की समीक्षा करना चाहते हैं. ये ईमेल हुमा अबेदीन के खिलाफ एक मामले की जांच के दौरान पाए गए थे। यह जांच न्यूयार्क के पूर्व कांग्रेस सदस्य और अबेदीन के तलाकशुदा पति एंथनी वीनर से संबंधित थी. हालांकि इसकी जांच करने वाले अधिकारी ने अबेदीन के ई-मेल की जांच के पूरा होने के समय के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह इसे जल्दी पूरा करेंगे.

क्लिंटन की ई-मेल जांच को जुलाई में बगैर किसी आरोप के बंद कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को, जब एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमी ने संसद सदस्यों को इन ई-मेल के बारे में बताया, यह मुद्दा फिर से खडा हो गया. जेम्स कोमी ने कहा कि इन ई-मेल की जांच करना प्रासंगिक होगा. एफबीआई, पूर्व में क्लिंटन की जांच के संदर्भ में, यह देखने के लिए इन ई-मेल की समीक्षा करना चाहती है, कि कहीं उनमें कोई गोपनीय जानकारी तो नहीं है या उन्हें जान-बूझकर छिपाया तो नहीं गया.

इससे अलग, कल एक अन्य जांच अधिकारी ने कहा कि इन ई-मेल की एफबीआई जांच से इनके क्लिंटन के सर्वर से संबंधित होने अथवा नहीं होने का पता चल जाएगा। एक तीसरे जांच अधिकारी ने कहा कि एफबीआई को कोमी के बताने से पहले ही इन ई-मेल के समय के बारे पता था, लेकिन वह कुछ विशेष नहीं थे. व्हाइट हाउस की दौड में खलबली मचाने वाले इस पत्र में कोमी ने बताया था कि उन्होंने बृहस्पतिवार को इस पत्र के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और अबेदीन के ई-मेल की समीक्षा के लिए जांच अधिकारियों को कदम उठाने के लिए सहमति दी थी. हालांकि कल यह स्पष्ट नहीं था कि जांच अधिकारी ई.मेल की समीक्षा के लिए क्या कदम उठाएंगे.

कोमी का पत्र राष्ट्रपति पद के चुनाव से दो सप्ताह से भी कम समय पहले लिखा गया और कुछ डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने इसे अभूतपूर्व बताते हुए कहा था कि इससे रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का पलडा भारी हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola