हिलेरी ने ट्रम्प पर दो अंकों की ली बढत

वाशिंगटन : अमेरिका में ताजा चुनावी सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प से दो अंक आगे हैं. ‘एबीसी न्यूज…वाशिंगटन पोस्ट’ ने अपने ताजा चुनावी सर्वेक्षण में कल कहा कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री 69 वर्षीय हिलेरी को 47 प्रतिशत संभावित मतदाताओं का […]
वाशिंगटन : अमेरिका में ताजा चुनावी सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प से दो अंक आगे हैं.
‘एबीसी न्यूज…वाशिंगटन पोस्ट’ ने अपने ताजा चुनावी सर्वेक्षण में कल कहा कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री 69 वर्षीय हिलेरी को 47 प्रतिशत संभावित मतदाताओं का समर्थन मिला है जबकि रियल इस्टेट कारोबारी 70 वर्षीय ट्रम्प को 45 प्रतिशत समर्थन मिला है.
पिछले हफ्ते की तुलना में इस बार के चुनावी सर्वेक्षण में हिलेरी और ट्रम्प के बीच के फासले में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है. पिछले हफ्ते हिलेरी ने ट्रम्प पर 12 अंकों की बढत बनाई थी. तब से ट्रम्प सात अंकों की बढत बना चुके हैं और हिलेरी के समर्थन में तीन अंक की गिरावट आई है.
ताजा चुनावी सर्वेक्षण एफबीआई की उस घोषणा के बाद हुआ था जिसमें जांच एजेंसी ने पूर्व विदेश मंत्री के कथित ईमेल घोटाला मामले में फिर से जांच शुरू करने की घोषणा की थी. ‘एबीसी न्यूज…द वाशिंगटन पोस्ट’ ने बताया, ‘‘20-23 अक्तूबर को कराए गए चुनावी सर्वेक्षण के शुरुआती चार दिनों में हिलेरी ट्रम्प पर 50…38 प्रतिशत से बढत बनाई हुई थीं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




