ePaper

यमन: जनाजे में आए लोगों पर हवाई हमला, 140 की मौत

Updated at : 09 Oct 2016 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
यमन: जनाजे में आए लोगों पर हवाई हमला, 140 की मौत

संयुक्त राष्ट्र (अमेरिका) : यमन में अंतिम संस्कार के दौरान एक दर्दनाक वाक्या हुआ जिसमें 140 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जनाजे में भाग लेने आए लोगों पर हवाई हमले हुए. इन हमलों में 525 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. हूथी विद्रोही इस हमले के लिए […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र (अमेरिका) : यमन में अंतिम संस्कार के दौरान एक दर्दनाक वाक्या हुआ जिसमें 140 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जनाजे में भाग लेने आए लोगों पर हवाई हमले हुए. इन हमलों में 525 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. हूथी विद्रोही इस हमले के लिए सउदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

यमन में संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी कार्यों के समन्वयक जेमी मैकगोल्डरिक ने कहा कि सहायताकर्मी इन हमलों से ‘‘स्तब्ध और आक्रोशित’ हैं. यह हमला राजधानी सना में एक सामुदायिक हॉल पर किया गया, जहां शोकाकुल लोग एकजुट हुए थे. उन्होंने कल एक बयान में कहा, ‘‘सना में स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से मिली शुरुआती जानकारी बताती है कि 140 से अधिक लोग मारे गए हैं और 525 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.’ संयुक्त राष्ट्र सहायता अधिकारी ने तत्काल जांच का आह्वान किया और कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दबाव बनाना चाहिए.

मैकगोल्डरिक ने कहा, ‘‘यमन में नागरिकों के खिलाफ इस हिंसा पर तत्काल रोक लगनी चाहिए.’ अरब जगत के सबसे गरीब देशों में से एक यमन में अराजकता की स्थिति मार्च 2015 से गहराई हुई है. सउदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूथी विद्रोहियों और उनके साथियों को खदेडने के लिए मार्च 2015 में हवाई युद्ध छेड दिया था। हूथी विद्रोही अब भी राजधानी पर कब्जा बनाए हुए हैं. यमन में कल किया गया हमला राष्ट्रपति अब्द रब्बुह मंसूर हादी के समर्थन में बमबारी अभियान की शुरुआत के बाद से हुए घातक हमलों में से एक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola